विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्‍सर में एक महिला और दो पति के दावे..., रातभर हाई वोल्टेज ड्रामा, थाने पहुंचा मामला तो बाइक गायब

Published: Sat, 03 Oct 2026 07:37 PM (IST)

ब्रह्मपुर में एक महिला को लेकर दो पतियों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट हुई और पुलिस को ...और पढ़ें

एक मह‍िला के दो पत‍ियों के दावे में उलझी पुलि‍स। सांकेत‍िक तस्‍वीर

एक मह‍िला के दो पत‍ियों के दावे में उलझी पुलि‍स। सांकेत‍िक तस्‍वीर

संवाद सहयोगी, ब्रह्मपुर (बक्सर)। नगर पंचायत ब्रह्मपुर में शुक्रवार की रात एक महिला को लेकर दो दावेदार पतियों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि देखते ही देखते मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। सूचना पर पहुंची 112 की पुलिस महिला समेत दोनों दावेदारों को थाने ले आई। मामला यहीं खत्म नहीं हुआ।

बल्कि थाने पहुंचते-पहुंचते कहानी में एक और ट्विस्ट जुड़ गया। घटनास्थल पर खड़ी एक दावेदार पति की बाइक भी चोरी हो गई।

दिनभर चलता रहा दावे और प्रतिदावे का दौर

शनिवार को पूरे दिन थाने में दोनों पक्षों की ओर से दावे और प्रतिदावे का दौर चलता रहा। महिला को अपना पत्नी बताने वाले दोनों दावेदार अपनी-अपनी बात पर कायम रहे।

दोनों के साथ उनके स्वजन और समर्थक भी थाने पहुंच गए। इससे पुलिस के सामने मामले को सुलझाने की चुनौती और बढ़ गई।

महिला रोहतास की, दोनों दावेदार अलग-अलग जिले के

बताया गया कि महिला रोहतास जिले की रहने वाली है। वहीं, दोनों दावेदार पतियों में एक रोहतास जिले का और दूसरा बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

खास बात यह है कि दोनों ही सरकारी महकमे में तैनात बताए जा रहे हैं। इसी वजह से मामला मोहल्ले से निकलकर थाने तक पहुंचने के बाद और चर्चा में आ गया।

बाइक चोरी ने बढ़ा दिया मामला

मारपीट के बाद जब 112 की पुलिस महिला और दोनों दावेदारों को थाने लेकर पहुंची, तब घटनास्थल पर खड़ी एक दावेदार की बाइक गायब मिली।

बाइक चोरी की जानकारी सामने आने के बाद मामले में एक नया पहलू जुड़ गया। हालांकि, पूरे घटनाक्रम में बाइक कैसे गायब हुई, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

पुलिस ने न्यायालय से समाधान की दी सलाह

थाने पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत और समझाने-बुझाने का दौर चला। पुलिस ने सभी पक्षों को सलाह दी कि वैवाहिक संबंध और पति-पत्नी से जुड़े दावे का अंतिम समाधान न्यायालय के माध्यम से कराया जाए।

इसके बाद पुलिस ने सभी संबंधित पक्षों से लिखित बॉन्ड भी लिया। फिलहाल मामले को लेकर इलाके में दिनभर चर्चा होती रही।