विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्सर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी अपडेट; पैसेंजर ट्रेन रद, एक्सप्रेस का रूट बदला

Published: Sun, 19 Apr 2026 01:49 PM (IST)

पटना-दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड पर नेउरा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 26 अप्रैल तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। बक्सर ...और पढ़ें

बक्‍सर स्‍टेशन पर नहीं आएंगी कई ट्रेनें। जागरण

बक्‍सर स्‍टेशन पर नहीं आएंगी कई ट्रेनें। जागरण

HighLights

  1. 26 अप्रैल तक पटना-डीडीयू रेलखंड पर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

  2. नेउरा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बदलाव।

  3. कई ट्रेनें रद्द, मार्ग परिवर्तित या बक्सर नहीं आएंगी।

जागरण संवाददाता, बक्सर: 26 अप्रैल तक पटना–दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

दानापुर मंडल के अंतर्गत नेउरा स्टेशन पर नई बाईपास रेल लाइन (नेउरा–जटडुमरी) को जोड़ने के लिए किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण बक्सर से गुजरने वाली कई ट्रेनों पर असर पड़ेगा।

रेलवे के अनुसार 18 से 25 अप्रैल तक प्री-एनआई कार्य और 26 अप्रैल को मुख्य एनआई कार्य किया जाएगा। इसका सीधा असर बक्सर के उन यात्रियों पर पड़ेगा, जो पटना, डीडीयू या वाराणसी की ओर यात्रा करते हैं। जनशताब्दी, मगध और ब्रह्मपुत्र जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी।

रद और आंशिक रूप से बदली ट्रेनें

  • 26 अप्रैल को गाड़ी संख्या 63240 डीडीयू–बक्सर पैसेंजर पूरी तरह रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 63263 पटना–बक्सर पैसेंजर 26 अप्रैल को पटना की बजाय बिहटा से खुलेगी।

बदले मार्ग, बक्सर नहीं आएंगी कई एक्सप्रेस

25 अप्रैल को नई दिल्ली, इंदौर, अजमेर, ओखा, सूरत और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनें (जैसे 19321 इंदौर–पटना, 22947 सूरत–भागलपुर, 15658 कामाख्या–दिल्ली) डीडीयू–गया–पटना रूट से संचालित होंगी।
ऐसे में ये ट्रेनें बक्सर स्टेशन नहीं आएंगी।
यात्रियों को डीडीयू या पटना से यात्रा करनी होगी या टिकट रद्द कराना पड़ेगा।

लोकल ट्रेनों के समय में बदलाव

  • 63219 दानापुर–बक्सर पैसेंजर: 20 से 25 अप्रैल के बीच 50 से 110 मिनट देरी से खुलेगी।
  • 63232 बक्सर–पटना पैसेंजर: 20 से 25 अप्रैल तक 45 से 75 मिनट देरी से चलेगी।
  • 15125 बनारस–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस: 23 और 24 अप्रैल को बनारस से करीब 2 घंटे देरी से खुलेगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

  • स्टेशन जाने से पहले रेलवे की आधिकारिक ऐप्स जैसे रेलवन/NTES से जानकारी जरूर लें।
  • थर्ड-पार्टी ऐप (जैसे “Where is My Train”) की जानकारी पूरी तरह विश्वसनीय नहीं होती।
  • 25 और 26 अप्रैल को यात्रा के लिए वैकल्पिक साधनों पर भी विचार करें।
  • कई ट्रेनों को “कंट्रोल” कर चलाया जाएगा, जिससे 30–60 मिनट अतिरिक्त देरी संभव है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपडेटेड जानकारी लेकर ही यात्रा करें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।