बक्सर वालों के लिए जरूरी खबर, शनिवार को तीन फीडरों में दो घंटे नहीं मिलेगी बिजली; विभाग ने बताया कारण
बक्सर के इटाढ़ी ग्रिड उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में शनिवार को दो घंटे बिजली कटौती होगी। 50 एमवीए ट्रांसफार्मर के ...और पढ़ें

बक्सर में ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस को लेकर बंद रहेगी बिजली आपूर्ति। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
इटाढ़ी ग्रिड उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में बिजली कटौती।
शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी आपूर्ति।
पुरुषोत्तमपुर, जयपुर, चौसा फीडर होंगे प्रभावित, रखरखाव कार्य।
जागरण संवाददाता, बक्सर। अगर आप बक्सर और आसपास के उन इलाकों में रहते हैं, जहां इटाढ़ी ग्रिड उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती है, तो शनिवार को दो घंटे बिजली कटौती के लिए तैयार रहें।
बिजली विभाग ग्रिड उपकेंद्र इटाढ़ी में 50 एमवीए ट्रांसफार्मर के 33 केवी साइड सीटी में जरूरी रखरखाव का काम करेगा। इस वजह से 5 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान पुरुषोत्तमपुर, जयपुर और चौसा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। ऐसे में उमस भरे इस मौसम में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
ग्रिड उपकेंद्र के अधिकारी पार्थ गौरव ओझा के अनुसार, ट्रांसफार्मर के 33 केवी साइड सीटी में जरूरी रखरखाव कार्य किया जाना है। सुरक्षा और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए निर्धारित अवधि में शटडाउन लिया जाएगा।
काम पूरा होने के बाद संबंधित फीडरों से बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
उपभोक्ता पहले निपटा लें जरूरी काम
दो घंटे की कटौती के दौरान घरेलू और व्यावसायिक काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में उपभोक्ता सुबह 11 बजे से पहले मोबाइल, पानी की मोटर और बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा सकते हैं। खासकर दुकानदार और छोटे कारोबारी बिजली कटौती की अवधि को ध्यान में रखकर अपनी गतिविधियों की योजना बना लें।
ग्रिड पर करीब 60 मेगावाट लोड
ग्रिड अधिकारी ने बताया कि मौसम में राहत मिलने के बाद फिलहाल ग्रिड उपकेंद्र पर करीब 60 मेगावाट विद्युत लोड है। इसके अलावा डुमरांव को भी अलग से 12 से 15 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
