विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्सर के मुरारी बने अधिकारी, ज्योति और रौनक ने भी BPSC में लहराया परचम

Published: Mon, 22 Jun 2026 12:55 PM (IST)

बक्सर जिले के डुमरांव, चौगाईं और मनपा गांव के रौनक कुमार, ज्योति कुमारी और मुरारी यादव ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है।

मुरारी यादव, ज्योति कुमारी और रौनक कुमार। (जागरण)

मुरारी यादव, ज्योति कुमारी और रौनक कुमार। (जागरण)

HighLights

  1. बक्सर के रौनक, ज्योति और मुरारी बीपीएससी में सफल।

  2. रौनक राजस्व पदाधिकारी, ज्योति कल्याण पदाधिकारी बनीं।

  3. मुरारी यादव ने प्रखंड विकास पदाधिकारी का पद पाया।

संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर)। बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम में चौगाईं के रौनक कुमार, डुमरांव नगर की ज्योति कुमारी तथा मनपा गांव के मुरारी यादव ने विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित होकर युवाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल पेश की है।

चौगाईं गांव के उत्तरपट्टी निवासी उमेश सिंह एवं रेणु सिंह के पुत्र रौनक कुमार ने बीपीएससी परीक्षा में 622वीं रैंक प्राप्त कर राजस्व पदाधिकारी पद पर चयन हासिल किया है।

विशेष बात यह है कि उन्होंने यह सफलता पहले ही प्रयास में और बिना किसी कोचिंग संस्थान की मदद के प्राप्त की। रौनक की प्रारंभिक शिक्षा डेनोबिल स्कूल, चंद्रपुरा (धनबाद) से हुई।

इसके बाद उन्होंने बीएन कॉलेज, पटना से स्नातक तथा दरभंगा हाउस से एमए और नेट-जेआरएफ की डिग्री हासिल की। रौनक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया है।

नौकरी के साथ पढ़ाई कर ज्योति ने पाई मंजिल 

स्थानीय नगर के गड़ेरी टोला निवासी ज्योति कुमारी का चयन प्रखंड एससी-एसटी कल्याण पदाधिकारी के पद पर हुआ है। रेलवे विभाग में ट्रेन प्रबंधक के रूप में कार्यरत ज्योति ने नौकरी के साथ स्वाध्याय के बल पर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी जारी रखी और सफलता हासिल की।

किसान परिवार से आने वाली ज्योति ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन को दिया।

मुरारी यादव बने बीडीओ

चौगाईं प्रखंड क्षेत्र के मनपा गांव निवासी पूर्व मुखिया सह पूर्व जिला परिषद सदस्य ददन यादव के पुत्र मुरारी यादव ने भी बीपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड विकास पदाधिकारी पद हासिल किया है।

उनकी सफलता से गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

यह भी पढ़ें- भाई संभाल रहे सीवान जिले की कमान, अब बहन सपना झा बनीं SDM; बीपीएससी परीक्षा में गाड़े झंडे