विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्सर में तीन साल के मासूम के साथ दरिंदगी, CCTV ने खोली पोल, घर से पकड़ा गया आरोपित

Published: Sun, 18 Oct 2026 12:06 PM (IST)

बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक तीन साल के बच्चे के साथ गांव के युवक ने घिनौनी हरकत की। ...और पढ़ें

बक्‍सर में तीन साल के बच्‍चे के साथ घ‍िनौनी हरकत। सांकेत‍िक तस्‍वीर

बक्‍सर में तीन साल के बच्‍चे के साथ घ‍िनौनी हरकत। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. बक्सर में तीन साल के बच्चे से घिनौनी हरकत।

  2. आरोपी युवक सूरज चौबे सीसीटीवी फुटेज से गिरफ्तार।

  3. बच्चे को इलाज और मेडिकल जांच के लिए भेजा।

जागरण संवाददाता, बक्सर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल के बच्चे के साथ गांव के ही एक युवक ने घ‍िनौना काम किया। 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से मिले सबूत के आधार पर आरोपित युवक सूरज चौबे को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे को इलाज के साथ ही मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार की रात नौ बजे की है। तब तीन वर्षीय मासूम गांव में स्थापित पूजा पंडाल के पास खेल रहा था।

पूजा पंडाल के पास से ले गया खेत में 

वहां तेज आवाज में बज रहे गाने के बीच गांव का 25 वर्षीय युवक सूरज चौबे बच्चे को अकेले देख बहला फुसलाकर पंडाल से करीब 100 मीटर दूर धान के खेत की ओर ले गया। 

वहां उसने घ‍िनौना कुकृत्‍य क‍िया। बच्‍चे की चीख पूजा पंडाल में बज रहे लाउड स्पीकर की तेज आवाज में दब गई। क‍िसी ने उसकी चीत्कार नहीं सुनी। 

घटना के बाद रोता-बिलखता बच्‍चा घर पहुंचा। माता-प‍िता को घटना की जानकारी दी तो वे सन्‍न रह गए। घरवालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी की वजह से पकड़ा गया आरोप‍ित 

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय के साथ मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभु भगत पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।

इस दौरान पंडाल के पास लगे सीसी कैमरा की फुटेज में आरोपित सूरज चौबे बच्चे को पंडाल से दूर खेत की ओर ले जाते दिखाई दि‍या। 

आरोपित को पुलिस ने देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। घटना की पुष्टि करते सदर एसडीपीओ ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।