विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्सर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे मिला शव; इलाके में सनसनी

Published: Sat, 10 Oct 2026 04:07 PM (IST)

बिहार के डुमरांव में संभार-महरौरा मार्ग पर 30 वर्षीय मुलायम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने ...और पढ़ें

शव म‍िलने के बाद घटनास्‍थल पर पुल‍िस। जागरण

शव म‍िलने के बाद घटनास्‍थल पर पुल‍िस। जागरण

HighLights

  1. डुमरांव में 30 वर्षीय मुलायम यादव की गोली मारकर हत्या।

  2. शव नहर किनारे मिला, पुलिस ने जांच शुरू की।

  3. हत्या के पीछे भूमि विवाद की आशंका जताई जा रही है।

संवाद सहयोगी, डुमरांव (बक्सर)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत संभार-महरौरा मार्ग पर सरकारी बोरिंग के समीप शनिवार दोपहर अपराधियों ने 30 वर्षीय युवक मुलायम यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।

उसका शव नहर किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा पुलिस बल और एफएसएल टीम के साथ पहुंचे व साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की।

गांव के बाहर सरकारी बोरिंग के पास मिला शव

मृतक संभार गांव निवासी उदय नारायण सिंह उर्फ वकील सिंह का अविवाहित पुत्र था। परिवार के अनुसार, वह सुबह करीब 9:30 बजे बहनोई रौशन यादव की बाइक लेकर बाजार जाने निकला था। 

गांव से बाहर निकलते ही बोरिंग के पास उस पर हमला हुआ। शव से 200 मीटर दूर एक चप्पल और 100 मीटर दूर दूसरी चप्पल व गमछा मिला। 

वहां से एक लावारिस ब्रेसलेट भी बरामद हुआ। युवक की कनपटी, कान और गर्दन के पास खून बह रहा था, जिससे गोली लगने की आशंका है।

घटनास्थल से चप्पल, गमछा व ब्रेसलेट बरामद

पुलिस के मुताबिक हत्या के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक जांच के बाद होगी। इलाके में भूमि विवाद की चर्चा है, हालांकि स्वजन अभी खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

डुमरांव डीएसपी समीर कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिवार के बयान के आधार पर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।