Move to Jagran APP

Buxar Crime: 45 साल की महिला से युवक ने किया गंदा काम, डर्टी वीडियो भी किया वायरल

Buxar Crime बिहार के बक्सर में एक युवक ने 45 साल की महिला को घर में अकेले पाकर उसके साथ गंदा काम किया। महिला लोकलाज के भय से चुप रही। लेकिन कुछ दिनों बाद आरोपित ने पीड़िता का गंदा वाला वीडियो वायरल कर दिया।

By Ashok Kumar SinghEdited By: Rahul KumarPublished: Sun, 20 Nov 2022 03:39 PM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2022 03:39 PM (IST)
Buxar Crime: 45 साल की महिला से युवक ने किया गंदा काम, डर्टी वीडियो भी किया वायरल
बक्सर में 45 साल की महिला के साथ गंदा काम। सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, बक्सर। बिहार के बक्सर में 45 वर्षीय महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। खबर के मुताबिक जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 45 वर्षीय महिला के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना पूर्व की है पर लोकलाज के भय से पीड़िता ने शिकायत नहीं दर्ज कराई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद आरोपित ने पीड़िता का गंदा वीडियो वायरल कर दिया।

loksabha election banner

घर में महिला के साथ किया गंदा काम

खबर के मुताबिक जानकारी देते महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि 28 वर्षीय आरोपित महेश पांडेय पीड़िता के गांव का ही है। आरोपित का पीड़िता का घर पहले से आना जाना था। इसी बीच एक दिन एकांत पाने के साथ ही महिला का साथ दुष्कर्म किया और गंदा वीडियो भी बना बना लिया। 

लोकलाज की डर से चुप रही पीड़िता

घटना के संबंध में बताया जाता है कि घटना के बाद पीड़ित महिला लोकलाज के भय से चुप रही। उसने इस घटना की जानकारी स्वजनों को नहीं दी। 

गंदा वाला वीडियो कर दिया वायरल

घटना के कुछ दिनों बाद आरोपित ने महिला का गंदा वाला वीडियो वायरल कर दिया। इसकी खबर पीड़िता के घर वालों को भी लग गई। मामला उजागर होने के बाद पीड़िता ने महिला थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। आरोपित द्वारा घटना का वीडियो वायरल करने के बाद पीड़िता द्वारा आरोपित के विरुद्ध महिला थाना में नामजद शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। इसके साथ ही पुलिस भी एक्टिव हो गई।

आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट

महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल टेस्ट कराने के बाद पुलिस ने आरोपित को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित के विरुद्ध सबूत के रूप में वीडियो सुरक्षित कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.