खाद न मिलने से परेशान किसानों ने फूंका पुतला
यूरिया खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने गुरुवार को स्थानीय बाजार के खरवनियां रोड स्थित इफको कृषक सेवा केन्द्र के गेट के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कृषक सेवा केन्द्र के विक्रय पदाधिकारी पल्लव ¨सह का पुतला फूंका।
बक्सर । यूरिया खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने गुरुवार को स्थानीय बाजार के खरवनियां रोड स्थित इफको कृषक सेवा केन्द्र के गेट के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कृषक सेवा केन्द्र के विक्रय पदाधिकारी पल्लव ¨सह का पुतला फूंका। पुतला दहन लोजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संतोष भगवान ¨सह के नेतृत्व में हुआ।
संतोष भगवान ¨सह ने बताया कि कृषक सेवा केन्द्र के अधिकारियों की अनियमितता की वजह से किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। वही, गनपत ¨सह, शैलेन्द्र ¨सह, अजीत कुमार ¨सह, बबन चौधरी सहित अन्य किसानों ने बताया कि वे तीन दिनों से यूरिया खाद के लिए आ रहे हैं। लेकिन, घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद नहीं मिल पाता है। खुले बाजार में भी यूरिया नहीं मिल पा रही है। ऐसी स्थिति में किसान कहां जाएं। बिस्कोमान कृषक सेवा केन्द्र के संचालक पल्लव ¨सह का कहना है कि वरीय पदाधिकारियों का निर्देश है कि प्रति किसान को एक आधार कार्ड पर मात्र दो से तीन बोरी तथा बडे़ किसान को लगान रसीद के आधार पर अधिकतम दस बोरी ही यूरिया देनी है। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि जान-बूझकर धीमी गति से यूरिया की सप्लाई की जा रही है। इस दौरान गुरुवार को कृषक सेवा केन्द्र पर कुछ देर के लिए बिक्री करनी पड़ी और पुलिस-प्रशासन को बुलाना पड़ा। पुलिस के आने के पश्चात किसानों को काफी समझाने के बाद यूरिया की बिक्री शुरू होने दी गई। इस संबंध में इफको के क्षेत्रीय पदाधिकारी विनय कुमार ¨सह ने बताया कि इफको केन्द्र पर मात्र तीस फीसद ही खाद का वितरण करना है, लाइसेंसी दुकानदारों को सत्तर प्रतिशत किसानों को खाद की बिक्री करनी है।