एबीवीपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का हुआ गठन
मंगलवार को एबीवीपी ने महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में एक सभा का आयोजन कर इकाई पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित
बक्सर : मंगलवार को एबीवीपी ने महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में एक सभा का आयोजन कर इकाई पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य विवेक ¨सह ने एबीवीपी राष्ट्र पुन: निर्माण कर 32 लाख कार्यकर्ताओं के साथ देश का सबसे बड़ा संगठन है। विद्यार्थी परिषद का मानना है कि छात्र कल का नहीं है, आज का नागरिक है। एबीवीपी दौरा एमवी कॉलेज के लिए 2018-19 की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से दिवाकर कुमार उपाध्याय को नई जिमेवारी सौंपी गई। वहीं, र¨वद्र ¨सह, मनजी केसरी, विक्की ठाकुर, दीपक पासवान को मंत्री एवं छोटू राम सह मंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गई। इसके अलावा कई छात्र नेताओं को नई जिम्मेवारी दी गई। वहीं, एनएसएस प्रमुख श्यामसुंदर ओझा को बनाया गया। एनसीसी का दायित्व विष्णुकांत ओझा एवं कीड़ा मंच का दायित्व अंशुमान ओझा को दिया गया है। एसएफडी का दायित्व राजाबाबू को सौंपा गया। बैठक में अनुराग श्रीवास्तव, सन्नी ¨सह, गजेंद्र कुमार, त्रिभुअन पांडेय के अलावा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।