सात सूत्री मांगों को लेकर बीएमपी-4 में सांकेतिक हड़ताल शुरू
बक्सर। बिहार पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के बैनर तले सात सूत्री मांगों को लेकर बिहार सैन्य पुलिस-
बक्सर। बिहार पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के बैनर तले सात सूत्री मांगों को लेकर बिहार सैन्य पुलिस-4 में सामूहिक सांकेतिक हड़ताल सोमवार से शुरू हुई। सांकेतिक हड़ताल पर बैठे बिहार पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों का कहना है कि यह सांकेतिक हड़ताल बुधवार तक चलेगा। सात सूत्री मांगों में एक माह का अतिरिक्त वेतन भुगतान करना, 180 दिनों तक पूर्ण दर से दैनिक विराम भत्ता दिया जाए, राशन भत्ता ढाई हजार से तीन हजार तक दिया जाए, सभी शाखाओं में पारिवारिक आवास की व्यवस्था की जाए, सुरक्षा बल की संख्?या में वृद्धि की जाए, राज्य केंद्रीय संघ तथा सभी शाखा संघ के पदधारक को केंद्रीय कार्यालय तथा मुख्यालय में कार्यकाल तक रखा जाए और बेगारी ड्यूटी पर अविलंब रोक लगाए जाने सहित कर्मियों की मांगों में अन्य शामिल है। सामूहिक सांकेतिक हड़ताल में बिहार पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ बिहार सैन्य पुलिस-4 डुमरांव के शाखा अध्यक्ष मनोज कुमार, शाखा सचिव नागेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार, सरवर आलम, उपसचिव राजेश कुमार, उमा प्रसाद, राजेंद्र ¨सह, भरत राम, लाल साहब चौधरी, जितेंद्र राम, वीरेन्द्र ¨सह, सुनील कुमार राय, मोहम्मद हसमुद्दीन, वीरेंद्र प्रसाद, अनुज पासवान एवं बबिता देवी सहित काफी संख्या में सैन्य पुलिस के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराई। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की गई।