बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर अभियान चलाएगी भाजपा
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प्य को साकार करने के उद्देश्य से भाजपा इसे एक अभियान चलाएगी।
बक्सर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प्य को साकार करने के उद्देश्य से भाजपा इसे एक अभियान के तहत चलाएगी। इसके लिए पार्टी ने पंद्रह सदस्यीय एक समिति का गठन किया है। जिसका जिला संयोजक श्रीभगवान ¨सह त्यागी को बनाया गया है।
इस बाबत श्री त्यागी ने बताया कि समिति का गठन सरकारी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु किया गया है।
इस अभियान में जनजगारण, बेटियों की भ्रूण हत्या पर रोक तथा स्कूलों में बेटियों का ड्राप आउट रेट कम हो को निहित किया गया है। समिति में मनोज केसरी को सह संयोजक तथा ¨पकी पाठक को सह संयोजिका के रूप में कार्यभार दिया गया है। वहीं, अन्य सदस्यों में रमेश ¨सह, मदन दूबे, अनिता देवी, शीला त्रिवेदी, अमृता देवी, रामजी ¨सह, अर¨वद कुमार ¨सह, रविकांत दूबे, तेजप्रताप ¨सह, गुरुलाल जी, संदीप राय, विमलेश ¨सह आदि को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकल्प्य हेतु सभी मंडलों में गठन की प्रक्रिया चालू कर दी गई है। जिसके पूरा होने पर इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।