Move to Jagran APP

Bihar Crime: पूर्व मुखिया को गोलियों से भूना, दो अन्‍य को भी लगी गोली, गए थे रामलीला का उद्घाटन करने

बक्‍सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में बुधवार रात पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। दो अन्‍य भी गोली लगने से घायल हो गए।

By Jagran NewsEdited By: Vyas ChandraPublished: Thu, 06 Oct 2022 09:53 AM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 09:53 AM (IST)
Bihar Crime: पूर्व मुखिया को गोलियों से भूना, दो अन्‍य को भी लगी गोली, गए थे रामलीला का उद्घाटन करने
घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़। जागरण

बक्सर, जागरण संवाददाता। औद्योगिक थाना क्षेत्र का मंझरिया गांव बुधवार की देर रात हुई खूनी झड़प में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। पुरानी रंजिश में हुई गोलीबारी में गांव के पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह समेत तीन लोगोंं को गोली लग गई। पूर्व मुखिया की मौत हो गई। दो अन्‍य घायलों का इलाज कराया जा रहा है।  घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी, डीएसपी समेत पांच थानों की पुलिस पहुंच गई। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में लगी है। पूर्व मुखिया की पत्‍नी वर्तमान में खुटहा पंचायत की मुखिया हैं। 

loksabha election banner

रामलीला का उद्घाटन करने गए थे पूर्व मुखिया 

मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय पूर्व मुखिया घर से थोड़ी दूर दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित रामलीला का उद्घाटन करने गए थे। तभी सूचना मिली कि उनके परिवार के सरोज सिंह और अजय सिंह को रामलीला स्थल पर आने के दौरान गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही धर्मेंद्र सिंह घटनास्थल की ओर चल दिए ताकि घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाया जा सके। जैसे ही वे घटनास्थल पर पहुंचे की घात लगाए हमलावरों ने उन्‍हें गोलियों से छलनी कर दिया। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र सिंह को 20 से 25 गोलियां मारी गई है। इस दौरान अन्य लोगों ने सभी घायलों को बक्सर स्थित मां शिवरात्रि अस्पताल पहुंचाया जहां धर्मेंद्र सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल वाराणसी रेफर कर दिया गया। ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई।

इधर गोलीबारी की सूचना मिलते ही औद्योगिक पुलिस गांव पहुंच गई। घटना की गंभीरता को देखते कुछ ही देर में एसपी और डीएसपी के साथ पांच थानों की पुलिस गांव पहुंच गई। फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है। घटना की पुष्टि करते औद्योगिक थनाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद घरवालों को सौप दिया गया है।

पटीदारों से चल रहा था भूमि विवाद 

बताया जाता है कि पूर्व मुखिया धर्मेंद्र सिंह की अपने पटीदारों से पहले से भूमि विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष के बीच पहले भी कई बार झड़प हो चुकी है। इधर दो दिन पूर्व भी दोनों पक्ष के बीच विवाद हुआ था और आखिरकार पुरानी रंजिश खूनी रंजिश में बदल गई। घायलों में सरोज सिंह के पैर में तथा अनिल सिंह की कमर में गोली लगी है तथा दोनों की चिकित्सा बक्सर में ही जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.