दुनिया में कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता : एसपी
दुनिया में हार्ड वर्क का या हार्ड लेबर का कोई विकल्प नहीं होता है। अगर आप ईमानदारी के साथ मेहनत करते हैं तो आपको अवश्य सफलता मिलेगी। आप स्टूडेंट हैं तो आपके लिए जरूरी है पढ़ाई। अगर आप पढ़ाई में कठिन परिश्रम करेंगे, मन लगाकर पढ़ेंगे तो आपके सामने आने वाली हर बाधा खुद-ब-खुद समाप्त हो जाएगी। प्रभारी आरक्षी अधीक्षक नीरज कुमार ने स्कूली बच्चों को यह संदेश दिया।
बक्सर । दुनिया में हार्ड वर्क का या हार्ड लेबर का कोई विकल्प नहीं होता है। अगर आप ईमानदारी के साथ मेहनत करते हैं तो आपको अवश्य सफलता मिलेगी। आप स्टूडेंट हैं तो आपके लिए जरूरी है पढ़ाई। अगर आप पढ़ाई में कठिन परिश्रम करेंगे, मन लगाकर पढ़ेंगे तो आपके सामने आने वाली हर बाधा खुद-ब-खुद समाप्त हो जाएगी। प्रभारी आरक्षी अधीक्षक नीरज कुमार ने स्कूली बच्चों को यह संदेश दिया। अपने कार्यालय कक्ष में जागरण बाल संवाद कार्यक्रम में वह बीबी हाईस्कूल, रेडियंट पब्लिक स्कूल, बिहार सेंट्रल स्कूल एवं सेंट्रल पब्लिक स्कूल के बच्चों से मुखातिब थे। इस दौरान बच्चों को मेहनती बनने का संदेश देते हुए एसपी ने ईश्वरीय सत्ता पर भी विश्वास जताया और उसके बारे में बच्चों को बताया। बीबी हाईस्कूल के बच्चों से मुखातिब एसपी ने कहा कि धरती को संचालित करने वाला भी कोई होता है और वह सबकुछ देखता है। इसलिए अगर आप ईमानदारी के साथ हार्ड वर्क करेंगे, मन लगाकर मेहनत करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। एसपी ने कहा कि निगेटिव बातों को कभी अपने मन में नहीं आने दें। हमेशा उससे किनारा करें। हमेशा सकारात्मक सोचें और सकारात्मक विचारों को ही मन में स्थान दें। आपको लग रहा है कि कोई चीज निगेटिव है तो उसे साइड कर दें। कोई दोस्त पढ़ाई में डिस्टर्व कर रहा है, पढ़ाई को प्रभावित कर रहा है तो उसको किनारा कर दें। सेलफिश होना अच्छी बात नहीं है लेकिन, एक बात याद रखें पढ़ने वाले बच्चों को सेलफिश भी होना चाहिए। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे एसपी ने सबसे पहले बच्चों का परिचय जाना कि वे किस-किस स्कूल से हैं। उन्होंने बारी-बारी से बच्चों के सवाल सुने और उनका जवाब दिया। इस दौरान वह कभी शिक्षक की भूमिका में नजर आए तो कभी पथ प्रदर्शक की तरह बच्चों का मार्गदर्शन किए। कभी अपने पुराने दिनों की याद में पहुंचे और उनका उद्धरण बच्चों के सामने प्रस्तुत किया तो कभी उस समय के और आज के परि²श्य पर तुलनात्मक चर्चा भी किए। एसपी ने कहा कि हर आदमी का परफेक्शन अलग-अलग होता है लेकिन बेसिक चीज होती है कि आपका एम क्या है, आपने लक्ष्य क्या तय किया हुआ है। उस एम को हासिल करने के लिए आपको हार्ड वर्क करना होगा। कोई काम अगर एक बार में नहीं होता है तो उसको बार-बार करें। अपने शिक्षक से पूछें। ऐसा नहीं करें कि उससे किनारा कर लें। इससे पूर्व उन्होंने पुलिस क्या है? पुलिस का मुख्य काम क्या है? पुलिस के काम करने का तरीका क्या है? पुलिस के कितने ¨वग होते हैं? पुलिस के किस ¨वग का काम क्या होता है और कैसे सभी ¨वग एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम करते हैं? आदि के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी प्रदान की।