Move to Jagran APP

500 लीटर केरोसिन के साथ तस्कर गिरफ्तार

केरोसिन तेल की कालाबाजारी दियरा क्षेत्र में जोरों पर है। इस खेल में अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय हो गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 07:16 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 07:16 PM (IST)
500 लीटर केरोसिन के साथ तस्कर गिरफ्तार
500 लीटर केरोसिन के साथ तस्कर गिरफ्तार

बक्सर। केरोसिन तेल की कालाबाजारी दियरा क्षेत्र में जोरों पर है। इस खेल में अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय हो गए हैं। इसका खुलासा बीते दिन पुलिस पेट्रो¨लग में पकड़े गए एक तेल तस्कर से हुआ है। जानकारी के अनुसार चक्की ओपी पुलिस रूटीन के तहत सहायक अवर निरीक्षक दयाराम की अगुआई में पेट्रोलिग कर रही थी। इसी बीच दोपहर 2 बजे उतर प्रदेश की ओर से आती हुई एक जीप दिखी। जिसे लहना चक्की मध्य विद्यालय के पास रोका गया।

loksabha election banner

जांच में पाया गया जीप पर 50 लीटर के 10 जार रखे गए हैं। जार में केरोसिन भरा पड़ा था। जिसका अनुमानित वजन 500 लीटर है। केरोसिन के बारे में पूछे जाने पर जीप चालक कुछ स्प्ष्ट नहीं बता पाया। पुलिसिया कार्रवाई के तहत जानकारी डीएसपी कृष्ण कुमार ¨सह और एसडीओ राजेन्द्र राम से होते हुए चक्की एमओ तक पहुंची। तब प्रभारी प्रखण्ड आपूर्ति प्रभारी नीरज कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और जांच में जीप पर लदा केरोसिन तेल अवैध पाया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बड़का दिया गांव का रहने वाला है। उसका नाम मधुसूदन राय है। जो यूपी से सस्ते दर पर केरोसिन तेल लाकर अपने क्षेत्र में महंगे दाम पर किसानों को बिक्री करता है। इस तेल से किसान डीजल के बजाय पंपसेट में केरोसिन डालकर खेतों का पटवन करते हैं। जानकारी की पुष्टि करते हुए ओपी प्रभारी बिनय प्रसाद ¨सह ने बताया कि एमओ नीरज कुमार की सूचना पर केरोसिन तेल के अवैध कारोबारी जीप मालिक सह जीप चालक मधुसूदन राय पर कांड संख्या 518/18 (7 आवश्यक वस्तु अधिनियम) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों की मानें तो प्रखण्ड में विभाग द्वारा कुछ चयनियत उपभोक्ताओं को ही तय मात्रा में डीलरों द्वारा केरोसिन तेल मिलता है। मामला चाहे जो हो, लेकिन घटना पुलिसिया पकड़ में आने के बाद केरोसिन तेल के तस्करों में हड़कम्प व्याप्त है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.