Move to Jagran APP

Buxar Video: बोलने के लिए मिला कम समय तो मंत्री को आया गुस्‍सा, मंच संचालक को धक्‍का देकर माइक छीना

अश्विनी कुमार चौबे का गुस्सा देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करने मंच पर पहुंचे अश्विनी चौबे कुछ देर तक बोलते रहे लेकिन माइक नहीं आन था। सभागार में बैठे किसी शख्स ने जब उन्हें माइक बंद होने की जानकारी दी तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 13 Nov 2022 03:26 PM (IST)Updated: Mon, 14 Nov 2022 04:43 AM (IST)
Buxar Video: बोलने के लिए मिला कम समय तो मंत्री को आया गुस्‍सा, मंच संचालक को धक्‍का देकर माइक छीना
सनातन संस्कृति समागम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे गुस्सा गए।

जागरण टीम, पटना। बिहार के बक्सर में आयोजित सनातन संस्कृति समागम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का गुस्सा देखने को मिला। कार्यक्रम को संबोधित करने मंच पर पहुंचे अश्विनी चौबे कुछ देर तक बोलते रहे लेकिन माइक नहीं आन था। सभागार में बैठे किसी शख्स ने जब उन्हें माइक बंद होने की जानकारी दी तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। संचालक उन्हें दूसरा माइक देने गए तो नाराज अश्विनी चौबे ने मंच पर लगा माइक मोड़ दिया। इसके बाद मंच संचालक को धक्का दे दिया। बक्सर में केंद्रीय राज्य मंत्री के आपा खोने का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो शनिवार को बताया जा रहा है। 

loksabha election banner

भूमि विवाद में मारपीट दो महिलाओं का सिर फोड़ा, एक की स्थिति गंभीर

बोलने के लिए दो मिनट का मिला था समय

दरअसल, संतों की ओर से किए जा रहे प्रज्ञा प्रवाह का संचालन जियर स्वामी कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अश्विनी चौबे को बोलने के लिए दो मिनट का समय दिया। कहा गया कि कार्यक्रम में कई लोगों को संबोधित करना है। ऐसे में सबको केवल दो मिनट का ही समय दिया जाएगा। इसके बाद अश्विनी कुमार चौबे ने पोडियम के पास पहुंचकर बोलना शुरू कर दिया। माइक बंद होने की जानकारी न होने पर कुछ सेकेंड वे संबोधित करते ही रहे। जब उन्हें सूचना मिली की अबतक माइक ही बंद है तो उन्होंने आपा खो दिया। गुस्से में मंच संचालक से कुछ कहा और उन्हें धक्का दे दिया। फिर दूसरे माइक पर कुछ बोलना शुरू किया। 

यह भी पढ़ें- कौन है अररिया की नाव वाली दीदी कामिनी, जिनकी गोद में गूंजती हैं किलकारियां, स्वस्थ रहती हैं गर्भवती महिला 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.