Move to Jagran APP

खेल प्रतियोगिता में कृषि कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम

पदक प्राप्त किए। दूसरी तरफ महाविद्यालय के संकाय सदस्य सुबोध कुमार सहायक अध्यापक ने 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण तथा सुनील कुमार ने रजत पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का दबदबा बनाए रखा्र। टीम के वापस लौटने पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को शुभकामना दी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 05:49 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 05:49 PM (IST)
खेल प्रतियोगिता में कृषि कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम
खेल प्रतियोगिता में कृषि कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम

बक्सर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर वार्षिक इंटर कॉलेज खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में वीर कुंवर सिंह ऋषि कॉलेज डुमरांव के छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की है। यह प्रतियोगिता 14 नवंबर से आयोजित की गई थी। जिसमें एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, बैडमिटन, कबड्डी, गायन, नाटक आज संपन्न हुआ।

loksabha election banner

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 5 स्वर्ण पदक 10 रजत पदक तथा 13 कांस्य पदक समेत कुल 28 पदक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि, कृषि महाविद्यालय ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की छात्रा सुश्री कल्पना यादव ने लंबी कूद में, डिस्कस थ्रो में सुश्री आकृति ,कॉलेज प्रतियोगिता में सुश्री जूही रानी एवं स्कर्ट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। दूसरी तरफ, महाविद्यालय के संकाय सदस्य सुबोध कुमार सहायक अध्यापक ने 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण तथा सुनील कुमार ने रजत पदक प्राप्त कर महाविद्यालय का दबदबा बनाए रखा्र। टीम के वापस लौटने पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं और संकाय सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अजय कुमार ने छात्र-छात्राओं को शुभकामना दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.