बनारपुर में पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट
बक्सर बनारपुर अनुसूचित बस्ती में महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव में दहशत का म
बक्सर : बनारपुर अनुसूचित बस्ती में महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। दूसरी तरफ, प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। कंटेंमेंट जोन बनाकर जहां मोहल्ले की घेराबंदी कर दी गई है। वहीं, पॉजिटिव मरीज के साथ आसपास के घरों को भी सील कर दिया गया है। प्रभारी चिकित्सक डॉ.अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रह्मपुर से चिकित्सीय दल आ रहा है। कंटेनमेंट जोन से जिनकी जांच नहीं हुई है। उन सबका सैंपल लिया जाएगा।
जबकि, पिछले सप्ताह प्रवासियों के सैंपल लिए गए थे। जिसकी जांच के बाद आए डेढ़ दर्जन रिपोर्ट में एक महिला पॉजिटिव पाई गई थी। महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है। रविवार को उसके परिवार के लगभग दो दर्जन परिवार के साथ आस-पड़ोस के लोगों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। अंचल पदाधिकारी नवलकांत ने बताया जहा पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। वहां कंटेनमेंट जोन है। उस जगह पर दोनों समय केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है। सील घरों के लोगो के लिए आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रशासन कर्मी कर रहे हैं। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना होगा। लोगो को सलाह दी गई है कि सामाजिक-शारीरिक दूरी का पालन करें तथा बाहर निकले तो मास्क का प्रयोग करें, साथ ही सेनिटाइजर भी रखें।