Move to Jagran APP

दस पुत्रों के समान एक वृक्ष : अश्विनी चौबे

बक्सर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री सह बक्सर क

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 06:39 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:19 AM (IST)
दस पुत्रों के समान एक वृक्ष : अश्विनी चौबे
दस पुत्रों के समान एक वृक्ष : अश्विनी चौबे

बक्सर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री सह बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में पौधारोपण किया। इस मौके पर पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति हम सभी को संवेदनशील रहना चाहिए। नियमित रूप से पौधारोपण कर उसे सुरक्षित करने का भी प्रयास करते रहने की जरूरत है। उन्होंने पुराणों का संदर्भ देते हुए कहा कि मत्स्य पुराण के अनुसार दस कुएं के बराबर एक बावड़ी होती है, दस बावड़ी के बराबर एक सरोवर, दस सरोवर के समान एक पुत्र और दस पुत्रों के समान एक वृक्ष का महत्त्व होता है। हम सभी को आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर पर्यावरण से सुसज्जित वातावरण देना है। इसलिए हम सभी विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रण करते हैं कि अधिक संख्या में पौधे लगाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.