बाइक चुरा भाग रहे दो को ग्रामीणों ने दबोचा
बक्सर। ब्रह्मपुर में एक वाहन लेकर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। पकड़ने के बाद चो
बक्सर। ब्रह्मपुर में एक वाहन लेकर भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। पकड़ने के बाद चोरों की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे पुलिसिया कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के बयासी निवासी भुनेश्वर बिन ब्रह्मपुर शिव मंदिर में लड़की देखने आए थे। अपने साथ लाए बाइक को तालाब किनारे खड़ा कर धर्मशाला में लड़की देखने के कार्यक्रम में व्यस्त हो गए।
तब तक इधर नई बाइक पर चोरों की नजर पड़ गई। वे मौका देखकर बाइक का लॉक मास्टर चाबी से खोलकर भागने लगे। उनकी इस हरकत पर स्थानीय गांव के कुछ युवकों की नजर पड़ गई। ग्रामीण बाइक लेकर भाग रहे चोरों का पीछा करते हुए ब्रह्मपुर गांव में पकड़ने में सफल हो गए। इसके बाद दोनों चोरों की जमकर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार चोर की पहचान अमित मिश्रा ग्राम जवहीं जगदीशपुर और धर्मेन्द्र पाण्डेय हथिलपुर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष गणेश राम ने बताया कि दोनों चोरों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।