राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर जताई खुशी
बक्सर। कांग्रेस की कमान राहुल गांधी के हाथ में आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। का
बक्सर। कांग्रेस की कमान राहुल गांधी के हाथ में आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कांग्रेस नेता रामबदन ¨सह यादव ने कहा है कि यह देर से लिया गया सही फैसला है। राहुल के नेतृत्व में निश्चित है कि पार्टी एक बार फिर से जनता के दिलों में मजबूत जगह बनाएगी। कांग्रेस नेता कृष्णमोहन त्रिपाठी, अमरेश चंद्र त्रिपाठी सरीखे नेताओं ने राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का स्वागत किया है। नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी में वो क्षमता है जिससे देश के नौजवान, मजदूर, किसान सभी वर्ग को समान रूप से जरूरत है। नेताओं ने कहा है कि राहुल के अध्यक्ष चुने जाने का असर गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश के चुनाव पर पड़ेगा तथा दोनों राज्य में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।