सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
भोजपुर जिले के गड़हनी थाना अन्तर्गत आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर लभुआनी मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम अनियंत्रित वाहन के ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
आरा। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना अन्तर्गत आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर लभुआनी मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम अनियंत्रित वाहन के ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। हादसा शाम सात बजे के आसपास हुआ। जिसके बाद कोहराम मच गया। मृतक राहुल यादव (22 वर्ष) गड़हनी थाना के धमनियां गांव निवासी अवधेश ¨सह का पुत्र था। वह आरा में एक ट्रैक्टर शो-रूम में काम करता था। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल,आरा में पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे में मौत को लेकर रात तक अफरातफरी मची रही। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि गड़हनी थाना के धमनियां गांव निवासी अवधेश ¨सह का राहुल कुमार आरा के जीरो माइल स्थित एक ट्रैक्टर के शो-रूम में जॉब करता था। रोज की तरह शुक्रवार की शाम भी आरा से बाइक पर सवार होकर गड़हनी जा रहा था। इस बीच अनियंत्रित ट्रैक्टर के ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाद में मृतक के पास से बरामद पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान संभव हो सकी। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन भी रोते-बिलखते सदर अस्पताल,आरा पहुंच गए। सूत्रों की मानें तो वह कान में ईयरफोन लगाकर अपने घर जा रहा था।
गड़हनी थाना के धमनियां गांव निवासी अवधेश ¨सह को कुल दो पुत्र थे। जिसमें राहुल छोटा था। वह ट्रैक्टर शो-रूम में काम करता था। अभी शादी नहीं हुई थी। बेटे की मौत के बाद मां उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। बड़े भाई जितेन्द्र के आंखों से भी आंसू नहीं थम पा रहे थे। आसपड़ोस के लोग ढांढस बंधाने में लगे हुए थे। रात में ही शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल,आरा में कराया गया। जिसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।
चरपोखरी थाना अन्तर्गत आरा-सासाराम रेल खंड पर धनौती गांव के पास से बरामद युवक के शव की शुक्रवार को दूसरे दिन पहचान कर ली गई। इसके बाद सदर अस्पताल,आरा में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक धुरेन्द्र शर्मा (32 वर्ष) धनगाई थाना के दलीपपुर गांव निवासी गोपाल शर्मा का पुत्र था। वह पेशे से लकड़ी मिस्त्री का काम करता था। वह घर से पीरो कमाने के लिए गया हुआ था। इस बीच धनौती के समीप रेलवे क्रा¨सग पार करते समय ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। बताया जा रहा कि धनगाई थाना के दलीपपुर गांव निवासी धुरेन्द्र शर्मा आरा के भलुहीपुर स्थित ससुराल में दो महीना पहले से रहते चला आ रहा था। पति की मौत के बाद सीमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। दो बेटों बंटी व राजा के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया है।