फायरिग के बाद पिस्टल व छह गोली के साथ एक युवक गिरफ्तार
प्रखंड के सिन्हा ओपी क्षेत्र के मरहां गांव से शुक्रवार की रात पुलिस ने एक युवक को 6 एमएम का एक देशी पिस्टल तथा छह गोली के साथ गिरफ्तार किया।
आरा। प्रखंड के सिन्हा ओपी क्षेत्र के मरहां गांव से शुक्रवार की रात पुलिस ने एक युवक को 6 एमएम का एक देशी पिस्टल तथा छह गोली के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक रंजीत कुमार उर्फ राजा है। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया। बता दें कि मरहां गांव निवासी राजकेश्वर सिंह के पुत्र उत्तम कुमार सिंह ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उत्तम ने बताया है कि रंजीत पिस्टल व गोली लेकर उसे मारने आया था। जिसे उसने पकड़ लिया तथा पुलिस को सौंप दिया। इधर गांव में दो-तीन राउंड हवाई फायरिग की बात भी बताई जाती है। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं करती है। उतम के अनुसार, रंजीत के साथ दो अन्य लोग भी थे। मगर वे दोनों भाग निकले। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आलोक में मामले की सच्चाई व जांच-पड़ताल कर रही है।