Move to Jagran APP

देसी बंदूक व पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

भोजपुर। जिले के चरपोखरी थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर गांव में छापेमारी कर एक देसी बंदूक व देसी पिस्तौल के साथ एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा। हथियार के साथ छह कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस पकड़े गए संदिग्ध के आपराधिक इतिहास के बारे में भी पता लगा रही है। इसे लेकर आ‌र्म्स एक्ट तहत केस दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 09:02 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 09:02 PM (IST)
देसी बंदूक व  पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार
देसी बंदूक व पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

भोजपुर। जिले के चरपोखरी थाना पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर कल्याणपुर गांव में छापेमारी कर एक देसी बंदूक व देसी पिस्तौल के साथ एक संदिग्ध युवक को धर दबोचा। हथियार के साथ छह कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस पकड़े गए संदिग्ध के आपराधिक इतिहास के बारे में भी पता लगा रही है। इसे लेकर आ‌र्म्स एक्ट तहत केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा कि भोजपुर एसपी आदित्य कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि चरपोखरी थाना के कल्याणपुर गांव के एक घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा गया है। जिसके बाद चरपोखरी थाना प्रभारी सौरभ कुमार व उदवंतनगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कल्याणपुर गांव में छापामारी की गई। कल्याणपुर गांव निवासी श्रीभगवान सिंह के घर छापेमारी के दौरान एक देसी बंदूक, एक देसी कट्टा, बंदूक का चार तथा पिस्तौल का दो कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद श्रीभगवान सिंह के पुत्र महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार महेंद्र सिंह को जेल भेज दिया। इसे लेकर आ‌र्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.