Move to Jagran APP

युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं युवक-युवतियां

जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है/जिन्दगी के कई इम्तेहान अभी बाकी है/अभी तो नापी है मुट्ठी पर जमीन/अभी तो सारा आसमान बाकी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 11:37 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 11:37 PM (IST)
युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं युवक-युवतियां
युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं युवक-युवतियां

आरा। जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है/जिन्दगी के कई इम्तेहान अभी बाकी है/अभी तो नापी है मुट्ठी पर जमीन/अभी तो सारा आसमान बाकी है। यह शेर जिले के चंद युवक-युवतियों पर सटीक बैठता है। इन्होंने अपने क्षेत्र में अपने कठिन परिश्रम व मेहनत की बदौलत देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक अलग मकाम बनाया है। ये निरंतर अपने क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। आज यह देश के अन्य युवक-यवुतियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हुए हैं।

loksabha election banner

मुम्बई में फिल्म निर्माता-निर्देशक के रूप में शहर के कतीरा निवासी शैल साक्षी अपनी प्रतिभा की बदौलत विश्व पटल पर सर्वश्रेष्ठ प्रवासी का इनाम प्राप्त कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। मेलबर्न में लगभग 6 साल रहकर फिल्म प्रोक्डशन के क्षेत्र में काम किया किया। इस दौरान विश्व स्तर पर 60 देशों के 13 हजार प्रवासियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर वर्ष 2012 में जयपुर में प्रवासी भारतीय दिवस पर सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ है। मशहूर फिल्म मोहनजोदारों में असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। चारमीनार ए ज्वेल ऑफ हैदराबाद में डायरेक्टर-राइटर हैं। मजाल है फिल्म का निर्माण किया है। यह फिल्म 18वां न्यूयार्क फिल्म फेस्टिवल के अलावे अन्य फेस्टिवलों में गई है। द ड्रीम कैपचर फिल्म की विजुअल इफेक्ट की एसोसिएट डायरेक्टर हैं। वहीं आस्ट्रेलिया की ग्लोबल रीच कंपनी की 12 शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन किया है। पकड़ाव विवाह पर केन्द्रित फिल्म बनाने की योजना है। फिल्म क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए स्वच्छ भारत लघु फिल्म उत्सव-2016 में सम्मानित किया गया है।

शहर के पूर्वी नवादा निवासी अंतरराष्ट्रीय वुशू खिलाड़ी नूतन कुमारी निरंतर सफलता प्राप्त कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो कांस्य के अलावे देश के विभिन्न प्रदेशों में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कुल 14 पदक प्राप्त किया है, जिसमें दस स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। अब तक राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित मुख्यमंत्री खेल सम्मान समारोह में पांच बार खिलाड़ी और एक बार बतौर कोच के रूप में पुरस्कृत हो चुकी है। बिहार सरकार द्वारा नूतन को वर्ष 2012 में खेल में उल्लेखनीय योगदान के लिए बिहार सरकार ने पटना समाहरणालय में एलडीसी के पद पर नियुक्त किया गया। बहुत ही कम समय में अधिक उपलब्धियां हासिल करने वाली नूतन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है। वर्तमान समय में नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान, पटिलयाला में एनआईएस डिप्लोमा(एक वर्ष) कर रही है।

: मार्शल आर्ट की चर्चित खिलाड़ी है सौम्या आनंद। लोकसभा चुनाव में सौम्या को जिला प्रशासन डिस्ट्रिक यूथ आइकॉन बनाया है। कतीरा मुहल्ले में रहने वाली सौम्या ने वोवीनाम मार्शल आर्ट में अंतररारष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक रजत, राष्ट्रीय में चार स्वर्ण, चार कांस्य, राज्य स्तरीय में आठ स्वर्ण पदक, वुशू मार्शल आर्ट में राज्य स्तर पर नौ स्वर्ण, राष्ट्रीय में एक कांस्य व दो रजत पदक प्राप्त किया है। कराटे मार्शल आर्ट में राज्य स्तरीय में पांच स्वर्ण और नेशनल में एक रजत पदक प्राप्त किया है। अब तक दो बार मुख्यमंत्री पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। इसके अलावे अन्य सम्मान भी मिला है। ग्रेड एक कोच है।

शहर के शीतल टोला निवासी शैलेश राय समाजसेवा के क्षेत्र में एक चर्चित नाम है। शैलेश कुमार आज नियमित रूप से समाज में होने वाले प्रत्येक गतिविधियों में अपनी प्रमुख भागीदारी प्रस्तुत कर समाज को एक नई दिशा देने के रूप में कार्यरत हैं। पौधारोपण, रक्तदान, महिला सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण, सड़क सुरक्षा सप्ताह, मतदाता जागरूकता अभियान, स्वच्छ भारत अभियान जैसे सामाजिक दायित्व का निर्वहन कर शैलेश कुमार राय आज एक अपनी पहचान बना चुके हैं। सामाजिक कार्यों के लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मान भी प्राप्त कर चुके हैं। यही नहीं संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा बहरीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन में शैलेश पूरे भारत का नेतृत्व कर चुके हैं। आज शैलेश अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.