Move to Jagran APP

घर से निकले युवक की गला घोंटकर हत्या

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रतापपुर गांव में गुरुवार की देर रात एक युवक की पिटाई करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 May 2020 09:25 PM (IST)Updated: Sat, 02 May 2020 09:25 PM (IST)
घर से निकले युवक की गला घोंटकर हत्या
घर से निकले युवक की गला घोंटकर हत्या

आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रतापपुर गांव में गुरुवार की देर रात एक युवक की पिटाई करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को फेंक दिया गया। शुक्रवार की सुबह गांव में ही नीबू के पेड़ के पास से शव बरामद होते ही सनसनी फैल गई। मृतक 30 वर्षीय कामता महतो प्रतापपुर गांव निवासी देवनंदन महतो का पुत्र बताया जाता है। मृतक के गर्दन के अलावा गुप्तांग( हाइड्रोसील) और मुंह पर भी गंभीर जख्म का निशान पाया गया है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। परिजन दुश्मनी की बात से इंकार कर रहे हैं।मृतक की पत्नी ने अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस इस घटना को अफेयर से जोड़कर देख रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मोबाइल का सीडीआर भी खंगाला जा रहा है।

loksabha election banner

-------

घर से शौच जाने के लिए निकला था पर नहीं लौटा

संदेश थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी कामता महतो खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का जीवकोपार्जन चलाता था। गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे घर से शौच जाने के लिए निकला था। लेकिन, वापस घर नहीं लौटा। पुत्र देव कुश के अनुसार रात ग्यारह बजे तक खोजबीन किए थे। पर कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इस बीच शुक्रवार की सुबह गांव के ही एक दलान के बाहर स्थित नीबू के पेड़ के पास से शव बरामद होते ही सनसनी फैल गई। सुबह करीब सात बजे संदेश थानाध्यक्ष सुदेह कुमार और दारोगा बैजू पासवान वहां पहुंच गए।मौके पर भीड़ जमा हो गई।

----------

गुप्त स्थान पर हत्या कर शव को फेंके जाने की संभावना

कामता के घर नहीं लौटने के बाद परिजन चारों तरफ खोजबीन किए थे। नीबू के पेड़ के पास भी गए थे। लेकिन, वहां कुछ भी नहीं था। ग्रामीणों को आशंका है कि किसी गुप्त जगह पर पहले कामता को पकड़कर पीटा गया। उसका हाईड्रोसिल फाड़ दिया गया। इसके बाद गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद शव को नीबू के पेड़ के पास शव फेंक दिया गया। शुक्रवार की सुबह शव मिलने के बाद भीड़ जमा हो गई।

---------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.