योग के महत्व पर डाला गया प्रकाश
भोजपुर। बिहिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में योगाभ्यास कार्यक्रमों क। तांता
भोजपुर। बिहिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र में योगाभ्यास कार्यक्रमों क। तांता लगा रहा। शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक संस्थाओं से लेकर कई स्तरों पर योगाभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व एवं जीवन में इसमें होने वाले फायदों के बारे में विस्तार बताया गया। इस अवसर पर इंटर कालेज के मैदान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें योगाचार्य राहुल कुमार शर्मा ने उपस्थित जन समूह को योगा प्राणायम एवं आसन के माध्यम से लोगों के इसके महत्व की जानकारी दी तथा रोग मुक्ति के गुर बताए। महथिन विद्यापीठ सिकरिया में भी कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। वही कन्या मध्य विद्यालय बिहिया में भी छात्राओं को योगाभ्यास कराते हुए इसके महत्व की जानकारी दी गयी। उपरोक्त कार्यक्रमों में पतंजली योग पीठ के स्थानीय इकाई के अनुमंडल प्रभारी रोहित कुमार शर्मा,निरूपमा गुप्ता, कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्याक रामेश्वर सिंह महथिन विद्यापीठ के सचिव कमल चौबे, बीईओ सत्येन्द्र कुमार सिंह आदि लोग शामिल रहे। योग दिवस को लेकर पूरे क्षेत्र में गहमागहमा रही।