सशक्तीकरण के लिए महिलाओं का प्रशिक्षित होना जरूरी
दावा पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया।
आरा। दावा पंचायत सरकार भवन के प्रांगण में पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। समापन समारोह को मुखिया सुषुमलता ने कहा कि महिला घर से बाहर निकल रही हैं। अब आर्थिक रूप से सबल बनेगी तब जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महिला सशक्तीकरण का सपना पूरा हो पाएगा। आज के समय में महिला एवं पुरुष दोनों को कमाना जरूरी है। अब प्रति माह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलता रहेगा। इससे पंचायत की महिला काफी उत्साहित है। सभी महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। शिविर में जीविका दीदी, स्वयं सहायता समूह की 35 महिलाएं भाग ली थी। इस प्रशिक्षण में पेपर, बैग, लिफाफा एवं फाईल मे¨कग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं ने बताया कि अब हम लोग आर्थिक रूप से भी मजबूत हो जाएंगे। इस अवसर पर संकाय सदस्य देव कुमार, प्रेम कुमार, कार्यालय सहायक उत्तम कुमार ने भाग लिया।