Move to Jagran APP

दीवार गिरने से महिला की मौत, दो घायल

भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत शाहपुर वार्ड नंबर एक स्थित ईट भट्ठा चिमनी रविवार की अहले सुबह दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 11:34 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 11:34 PM (IST)
दीवार गिरने से महिला की मौत, दो घायल
दीवार गिरने से महिला की मौत, दो घायल

आरा। भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत शाहपुर वार्ड नंबर एक स्थित ईट भट्ठा चिमनी रविवार की अहले सुबह दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि, एक महिला और बच्चे घायल हो गए। सदर अस्पताल,आरा में इलाज के लिए लाए जाने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। इसे लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। मृत मिला झारखंड प्रदेश की बतायी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के मजदूर अन्तर्गत शाहपुर वार्ड नंबर -एक स्थित ईट भट्ठा पर काम करते है। तड़के सुबह आई आंधी के दौरान दीवार गिरने से महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी महिला सोनी ओरांव को शाहपुर रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्स डॉक्टर हसरत अब्बास द्वारा प्राथमिक उपचार करने के उपरांत बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान महिला मजदूर ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम कार्य निपटाने के पश्चात मजदूर ईट सजाकर रखे गए झोपड़ीनुमा घर मे सोने चले गए थे। इसी दौरान रविवार की सुबह अचानक उठी तेज आंधी से ईट का दीवार सोए हुए मजदूरों पर गिर गया और उसमे दो तीन महिलाएं दब गई। आसपास के मजदूरों ने महिलाओं व बच्ची को किसी तरह से निकाला। इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.