हाथ पीछे बंधे और दो टुकड़ों में बंटा शव; आरा में वैशाली के युवक के साथ साइको किलर की दरिंदगी देख सन्न रह गए लोग
आरा के जगजीवन हाल्ट के पास वैशाली के युवक नितिन कुमार का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसके हाथ बंधे थे और ...और पढ़ें

पोस्टर्माम के लिए पहुंचे पिता और ग्रामीण। जागरण
HighLights
आरा में वैशाली के नितिन कुमार का क्षत-विक्षत शव मिला।
युवक के हाथ बंधे थे, शरीर दो टुकड़ों में बंटा था।
साइको किलर रोहित तिवारी फर्जी रेल पुलिसकर्मी बनकर गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, आरा। दानापुर-डीडीयू रेलखंड पर आरा से सटे जगजीवन हाॅल्ट के पास रेलवे पटरी के किनारे मिले वैशाली के युवक नितिन कुमार के शव की हालत देखकर रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं।
बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। चिकित्सक डॉ. एमएच अंसारी ने शव का पोस्टमार्टम किया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंचे पिता मुकेश राय बेटे का शव देखकर बदहवास हो गए। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल था। शव लेने के लिए पिता के अलावा चाचा समेत अन्य स्वजन आरा पहुंचे थे।
हैदराबाद से घर लौटते समय हुई थी हत्या
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हैदराबाद से घर के लिए चले युवक के दोनों हाथ पीछे की ओर कपड़े से बंधे थे और चेहरे को चादर से पूरी तरह बांध दिया गया था।
शरीर कमर के पास से दो हिस्सों में बंटा हुआ था। दोनों पैर भी ऊपर की ओर से कटे हुए पाए गए हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक के हाथ और चेहरा बांधकर उसे रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है।
पुलिस की मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में गवाहों के हवाले से भी उल्लेख है कि युवक के दोनों हाथ पीछे की ओर बांधे गए थे और चेहरा कपड़े से बांधकर उसे अप लाइन पटरी के पास रखा गया था।

(नितिन कुमार। फाइल)
साइको किलर रोहित तिवारी पुलिस गिरफ्त में
शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
अभी तक की जांच में फर्जी रेल पुलिसकर्मी बनकर पैसा ऐंठने का मामला सामने आया है। गिरफ्तार साइको किलर रोहित तिवारी से रेल पुलिस पूछताछ कर घटनाक्रम के बारे में जानकारी जुटा रही है।
वह मूल रूप से भोजपुर जिले के शाहपुर थाना के बरिसवन गांव का निवासी है। पहले भी ट्रेन में आधा दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है।
यह भी पढ़ें- बक्सर के नितिन यादव किडनैपिंग केस में खुलासा: बिहार-UP बॉर्डर पर 4 टुकड़ों में मिला शव, साइको किलर अरेस्ट
