भूमि विवाद में चाचा-भतीजे को गोली मारी
भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना के इटाहना-चमन के डेरा टोला स्थित एक ईंट-भट्ठा चिमनी पर शनिवार की शाम हथियार बंद तत्वों ने एक चाचा और भतीजा को गोली मार दी।
आरा। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना के इटाहना-चमन के डेरा टोला स्थित एक ईंट-भट्ठा चिमनी पर शनिवार की शाम हथियार बंद तत्वों ने एक चाचा और भतीजा को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकलने में सफल हो गए। घटना शाम करीब पांच बजे की है। हमले में घायल भतीजा के दायें पेट एवं चाचा के दोनों पैर व हाथ में तीन गोली लगी है। हमले की इस घटना शुरुआती जांच में जमीनी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की। लेकिन,हमलावर पुलिस के हाथ नहीं लगे। हमले में गुंडी गांव निवासी मनलाल राय के पुत्र योगेन्द्र राय (35वर्ष) एवं किशुन राय के पुत्र रजल राय (50वर्ष) को गोली लगी है। दोनों रिश्ते में चाचा और भतीजा है। घायलों में रजल राय की हालत गंभीर है। गोलीबारी की घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। फाय¨रग करने का आरोप ईट-भट्ठा मालिक परशुराम यादव समेत एक मुखिया पर लगाया जा रहा है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा कि गुंडी गांव निवासी रजल राय को आरोपी घर से बुलाकर खाने-पीने के बहाने चमन के डेरा टोला स्थित ईट-भट्ठा चिमनी पर ले गए थे। बताया जा रहा कि आरोपी रजल को जबरन शराब पिलाने के बाद बांधकर पीट रहे थे। बाद में सूचना मिलने पर भतीजा योगेन्द्र राय भी वहां चला गया। इस दौरान बांधकर पिटाई किए जाने का विरोध करने पर मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद हथियार बंद तत्वों ने ताबड़तोड़ फाय¨रग शुरू कर दी। जिसमें गोली लगने से योगेन्द्र राय एवं रजल राय दोनों चाचा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। देर शाम साढ़े छह बजे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए ासदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया। इसके बाद अस्पताल अधीक्षक डॉ सतीश कुमार सिन्हा एवं चिकित्सक डॉ विकास ¨सह वहां पहुंच गए।