Move to Jagran APP

Bhojpur Crime: भूमि विवाद में दो भाइयों को घर में घुसकर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, चार हिरासत में

firing in Bhojpur फायरिंग में छर्रा लगने से मनोज कुमार सिंह और बबलू कुमार घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं चार आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Roma RaginiPublished: Wed, 25 Jan 2023 02:48 PM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2023 02:48 PM (IST)
Bhojpur Crime: भूमि विवाद में दो भाइयों को घर में घुसकर मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, चार हिरासत में
भोजपुर में भूमि विवाद में फायरिंग दो घायल

जागरण संवाददाता (आरा)। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के महुआंव गांव के तुलसी टोला में बुधवार की दोपहर दो पक्षों के बीच झड़प हो गया। जिसमें हथियार बंद बदमाशों ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

loksabha election banner

फायरिंग में बिहिया थाना क्षेत्र के महुआंव गांव तुलसी टोला निवासी राज कुमार सिंह का बेटा मनोज कुमार (32 साल) और बबलू कुमार (30 साल) को गोली लग गई। एक को सिर में तो दूसरे भाई को शरीर के कई हिस्सों पर छर्रा लगा है। 

जख्मी बबलू कुमार ने गांव के ही मंजीत यादव और संदीप यादव पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जमीन और कचरा फेंकने जाने को लेकर उपजे विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है।

चार दिन पहले भी हुआ था झगड़ा

घायल बबलू कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने घर के बाहर दरवाजे के पास फूल-पत्ती का पौधा लगाया है। चार दिन पहले उनकी मां झाड़ू लगाने के बाद कचरा वहीं लगा दिया। इसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया था। जिसके बाद उन्होंने कहा था यह उनकी जमीन है। इसके बाद उनलोगों ने उनकी मां की पिटाई कर उनका हाथ तोड़ दिया था। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायती भी हुई थी और बात खत्म हो गई थी।

घर पर आकर फायरिंग करने का आरोप

घायलों ने आरोप लगाया कि बुधवार की दोपहर जब वे स्नान कर रहे थे, तभी पड़ोसी 10 की संख्या में हथियार के साथ वहां आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान पहले उन्हें छर्रा लग गया। जिसके बाद वह वहां से भाग गए। वहीं उसके बड़े भाई पर गोली चला दी। जिसमें उनके शरीर के कई हिस्सों में छर्रा लग गया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

दोनों को इलाज के लिए बिहिया पीएचसी से आरा के सदर अस्पताल लाया गया।, जहां से परिजन आरा शहर के एक निजी अस्पताल लेकर चले गए। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.