भगवतपुर में दो गुटों में झड़प, एएसआइ समेत 6 घायल
आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना के भगवतपुर गांव में शनिवार की देर शाम दो गुटों में भिड़ंत हो गई। जिसमें जमकर लाठी डंडा व रॉड चले। जिसमें एक एएसआई समेत दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। जिसे सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। झड़प को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। घटना रात आठ बजे की है।
आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना के भगवतपुर गांव में शनिवार की देर शाम दो गुटों में भिड़ंत हो गई। जिसमें जमकर लाठी डंडा व रॉड चले। जिसमें एक एएसआई समेत दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है। जिसे सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। झड़प को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। घटना रात आठ बजे की है। ¨हसक झड़प में एक पक्ष से राधा मोहन ¨सह, उनके पुत्र बिटू कुमार ¨सह ,रवि कुमार ¨सह तथा दूसरे पक्ष के दुकानदार बृज कुमार ¨सह, उसके पुत्र राजेश ¨सह व अंकित ¨सह को चोटें आई हैं। घायलों में दुकानदार बृज कुमार ¨सह को गंभीर चोटें आई है। घायल की हालत को देखकर सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया है। घायल बिटू कुमार ¨सह का आरोप है कि दुकान में शराब बेचा जा रहा था, जिसका विरोध करने पर यह घटना घटित हुई है। जबकि, दूसरे पक्ष के घायल राजेश ¨सह ने बताया कि गांव में उसकी दुकान है। दुकान से सिगरेट व गुटका लेने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें मारपीट कर घायल किया गया है। हमले में घायल राधा मोहन ¨सह पुलिस विभाग में एएसआई है और मधेपुरा में कार्यरत है। घर पर छुट्टी आए थे। झड़प को लेकर रात दस बजे तक अफरातफरी मची रही। घायलों में दुकानदार बृज कुमार ¨सह की हालत नाजुक है। सिर पर गंभीर चोटें हैं।