विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोजपुर के बिहिया में जर्जर आरओबी को रौंद रहे ट्रक, दो माह में तीन बार लगी नो एंट्री हुई फुस

Published: Fri, 12 Sep 2025 02:06 PM (IST)

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर बने आरओबी की सुरक्षा खतरे में है। प्रशासन के नो एंट्री आदेश के बावजूद भारी वाहन ...और पढ़ें

बिहिया के जर्जर आरओबी को रौंद रहे ट्रक
बिहिया के जर्जर आरओबी को रौंद रहे ट्रक

संवाद सूत्र, बिहिया (भोजपुर)। बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर जर्जर बिहिया आरओबी की सुरक्षा तथा मरम्मत कार्य हेतु प्रशासन द्वारा लगाया गया नो एंट्री बेअसर साबित हो रही है। नो एंट्री के बावजूद धड़ल्ले से भारी वाहनों का आवागमन जारी है। जिससे आरओबी के अस्तित्व पर संकट गहराता जा रहा है। मुख्यमंत्री के बिहिया आगमन से पहले तीन बार प्रशासन द्वारा नो एंट्री का आदेश जरूर निकाला गया था लेकिन इसका शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने की कोई व्यवस्था नहीं कि गयी है।

प्रशासन द्वारा इस आशय का न तो कोई बोर्ड या सूचना टांगा गया है न सड़क पर इसके लिए प्रशासन दिख रहा है। यह अलग बात है कि मुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पहले से आगमन के दिन 6 अगस्त तक भारी वाहन नहीं चले थे। वाहन माफियाओं का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि आरओबी के दोनों ओर भारी वाहनों का परिचालन रोकने के लिए रेलवे द्वारा लगाया गया लोहे का बेरियर तक तोड़ दिया गया।

इतना सब होने के बावजूद सिविल प्रशासन के साथ-साथ रेल प्रशासन का चुप्पी साधना समझ से परे है।रेलवे ने 29 अगस्त को बेरियर लगाया था जो 31 अगस्त की रात वाहन माफियाओं ने तोड़ दिया। जो अबतक नहीं लगाया जा सका है। रेलवे सूत्र की माने तो आरओबी के सुपर स्ट्रक्चर में दरार पड़ गया है जो इसके अस्तित्व पर संकट के संकेत है।

मरम्मत करना निहायत जरूरी है।इसके लिए तत्काल इस पर भारी वाहनों का आवागमन रोकना आवश्यक है। बताते चलें कि पिछले दिनों रेलवे के इंजीनियरिंग अधिकारियों द्वारा पटना बक्सर मेन लाइन तथा बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे 102 पर बिहिया नगर में स्थिति रेल ओवर ब्रिज के निरीक्षण के दौरान आरओबी के सुपर स्ट्रक्चर में दरार देखा था।

इंजीनियरों के रिपोर्ट पर आरओबी की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर भारी वाहन यथा ट्रक, हाइवा, कंटेनर, ट्रेलर, बस आदि का परिचालन रोक लगा दिया गया था तो रेलवे ने आरओबी के दोनों ओर लोहे का बेरियर लगा दिया था जिसे 48 घंटे के अंदर हीं वाहन माफियाओं ने तोड़ डाला था।

बताते चलें कि लगभग चार साल पहले अस्तित्व में आए बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे 102 और बिहिया में बने आरओबी पर अचानक बालू लदे ओवर लोड वाहनों की बाढ़ आ चली। इससे जाम, सड़क दुर्घटना सहित कई समस्याओं को जन्म दिया। इससे लोग तो परेशान होते हीं रहे जाम में फस कर दर्जनों ओवर लोड बालू लदा हाइवा, ट्रक, डम्फर के आरओबी पर घंटों खड़े रहने से इसके सुपर स्ट्रक्चर में दरार आ गया है। रेलवे के आईओडब्ल्यू प्रमोद कुमार ने बताया कि बेरियर दो दिन के अंदर लगेगा। व्यवस्था में लगे है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।