आज के छात्र ही देश के भविष्य
स्थानीय महाराजा हाता स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वंदना सभा आयोजित की गई।
आरा। स्थानीय महाराजा हाता स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वंदना सभा आयोजित की गई। इसमें 18 विद्यालय के प्रधानाचार्य समिति के सदस्य और आचार्य परिवार शामिल था। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्याली राम, अखिल भारतीय संस्कृत संयोजक डॉ. धीरेन्द्र झा और सह विभाग प्रमुख सतीश जी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। आचार्य पंकज कुमार शर्मा के शंखनाद से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मंचासीन महानुभावों का परिचय प्रधानाचार्य अनिल कुमार मिश्रा ने कराया। अपने संबोधन में ख्याली राम ने कहा कि आज के छात्र ही देश के भविष्य हैं। आचार्यों के कंधे पर देश के भविष्य को संवारने की जिम्मेवारी है। आज के छात्रों को स्वावलंबी व रोजगार निर्माता बनाना है। आचार्यों को कमजोर छात्रों से लेकर तेज छात्रों तक पर ध्यान रखना होगा। पूर्व छात्र समाज में क्या कर रहे हैं, इसकी भी हमें जानकारी रखनी चाहिए। डॉ. धीरेन्द्र झा ने संस्कृति, शिक्षा और शिक्षा की वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला। शांति मंत्र से सभा का समापन हुआ। इस अवसर पर पंकज कुमार शर्मा, सुकांत जी, राम सागर, देवेन्द्र, विजय, अनीता, संगीता, ममता, रिया, किरण, शेखर, राजीव, लाल मोहर, अमित आदि मौजूद थे।