Move to Jagran APP

वांटेड ब्रजेश को गिरफ्तार करने वाले पदाधिकारियों को मिला इनाम

भाजपा के तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा हत्याकांड में वांटेड ब्रजेश मिश्रा को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस पदाधिकारियों से लेकर जवानों को इनाम मिला है। एएसपी अभियान सहित पांच पदाधिकारियों समेत छह जवानों को इनाम की राशि दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 07:33 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 07:33 PM (IST)
वांटेड ब्रजेश को गिरफ्तार करने 
वाले पदाधिकारियों को मिला इनाम
वांटेड ब्रजेश को गिरफ्तार करने वाले पदाधिकारियों को मिला इनाम

आरा। भाजपा के तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा हत्याकांड में वांटेड ब्रजेश मिश्रा को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस पदाधिकारियों से लेकर जवानों को इनाम मिला है। एएसपी अभियान सहित पांच पदाधिकारियों समेत छह जवानों को इनाम की राशि दी गई है। गौरतलब हो कि वांटेड ब्रजेश पर राज्य सरकार ने करीब 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी आदित्य कुमार ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि एएसपी अभियान नितिन कुमार के अलावा बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिन्हा, बिहिया के तत्कालीन थानाध्यक्ष कुमार रविन्द्र, शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष मनिन्द्र कुमार, कारनोमपुर ओपी के तत्कालीन थानाध्यक्ष जयेन्द्र भारती व डीआईयू के तत्कालीन प्रभारी राजीव कुमार के अलावा सिपाही शिव कुमार, पप्पू कुमार, रविन्द्र तथा अविनाश समेत बारह पुलिसकर्मियों को इनाम दिया गया है। प्रत्येक पदाधिकारी से लेकर जवान को तीन हजार चार सौ रुपये इनाम दिया गया है। सनद हो कि 12 फरवरी 2016 को कारनामेपुर ओपी के सोनवर्षा बाजार गांव के समीप तत्कालीन प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसे लेकर सोनवर्षा गांव निवासी हरेश मिश्रा व ब्रजेश मिश्रा समेत आठ के विरुद्ध केस हुआ था। दोनों भाइयों पर पचास-पचास हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। घटना के कुछ महीने बाद ही पुलिस ने वांछित हरेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, ब्रजेश मिश्रा फरार चला आ रहा था। इस दौरान एसपी आदित्य कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने 13 अक्टूबर 2018 को वांछित ब्रजेश मिश्रा को हथियार समेत धर दबोचा था। पुलिस पर फाय¨रग किए जाने को लेकर अलग से केस दर्ज हुआ था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.