तीरंदाजी प्रतियोगिता 72 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के खेल कार्यक्रम-201
आरा। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के खेल कार्यक्रम-2018 के अंतर्गत जिला प्रशासन, भोजपुर के तत्वावधान में वीर कुंवर ¨सह स्टेडियम में राज्य स्तरीय विद्यालय तीरंदाजी बालक व बालिका वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें भागलपुर, सुपौल, सहरसा, रोहतास, भोजपुर, पटना, गया, कैमूर और बक्सर के 72 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में भोजपुर के धीरज कुमार राय, विशाल कुमार, भोजपुर के किशन कुमार, विकास कुमार, रोहतास के संतोष कुमार और भागलपुर के ¨प्रस कुमार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर- 14 बालिका वर्ग में भोजपुर की सोनी कुमारी, उर्षा ओजस्वी, बक्सर की शुप्रती ¨सह सिसोदिया और बक्सर की अर्पणा कुमारी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं। चयनकर्ताओं में राज्य एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र, भागलपुर के प्रशिक्षक चंदन ¨सह, बिहार फिल्ड आरचरी एसोसिएशन, भोजपुर के सचिव नीरज कुमार ¨सह, मंगलम कुमार और सरोज थे। इस अवसर पर श्रीकांत पांडेय, शिवनारायण पाल, कृष्ण कुमार, संजीव कुमार, प्रेम प्रियदर्शी, अंजली पांडेय, कुमार विजय आदि मौजूद थे।