शादी में गए युवक की करंट से मौत
भोजपुर। जिले के संदेश थाना क्षेत्र अन्तर्गत चैता टोला गांव के बधार में गुरुवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। सुबह सात बजे पुलिस ने शव बरामद किया। मृतक 30 वर्षीय अभिमन्यु चौधरी संदेश थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी उमेश्वर चौधरी का पुत्र था। हादसे में मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पतालआरा में कराया गया।
भोजपुर। जिले के संदेश थाना क्षेत्र अन्तर्गत चैता टोला गांव के बधार में गुरुवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। सुबह सात बजे पुलिस ने शव बरामद किया। मृतक 30 वर्षीय अभिमन्यु चौधरी संदेश थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी उमेश्वर चौधरी का पुत्र था। हादसे में मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल,आरा में कराया गया। बताया जाता है कि संदेश के प्रतापपुर गांव निवासी अभिमन्यु चौधरी बुधवार की रात संदेश थाना अंतर्गत चैता टोला गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने गया हुआ था। इस दौरान शौच करने के लिए वह जिस बधार में गया था जहां पर एक खेत के चारों ओर विद्युत प्रवाहित तार लगा हुआ था, ताकि मवेशी खेत के अंदर प्रवेश नहीं कर सके। उसी दौरान वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर हीं मौत हो गई। बाद में इसकी सूचना गांव के ग्रामीणों व स्वजनों को मिली। वह दो भाइयों में बड़ा था। हादसे में पति की मौत के बाद पत्नी कविता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। दो पुत्रों प्रकाश व आकाश कुमार के सिर से पिता का साया उठ गया है।