Move to Jagran APP

छड़ चोरी करने का आरोप लगाने पर फौजी का सिर फोड़ा

आरा। गृह निर्माण कार्य के दौरान छड़ चोरी किए जाने संबंधी आरोप लगाए जाने पर एक फौजी को ईट-पत्थर से मारकर घायल कर दिया गया। घटना शाहपुर थाना के बेलौंटी गांव की है। इसे लेकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। पिटाई से घायल फौजी शिवकांत तिवारी (25 वर्ष) बेलौंटी गांव निवासी दीनानाथ तिवारी का पुत्र बताया जाता है। इसे लेकर दो गुटों के बीच तनाव गहरा गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 09:23 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 09:23 PM (IST)
छड़ चोरी करने का आरोप लगाने पर फौजी का सिर फोड़ा
छड़ चोरी करने का आरोप लगाने पर फौजी का सिर फोड़ा

आरा। गृह निर्माण कार्य के दौरान छड़ चोरी किए जाने संबंधी आरोप लगाए जाने पर एक फौजी को ईट-पत्थर से मारकर घायल कर दिया गया। घटना शाहपुर थाना के बेलौंटी गांव की है। इसे लेकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। पिटाई से घायल फौजी शिवकांत तिवारी (25 वर्ष) बेलौंटी गांव निवासी दीनानाथ तिवारी का पुत्र बताया जाता है। इसे लेकर दो गुटों के बीच तनाव गहरा गया है। बताया जा रहा है कि बेलौंटी गांव निवासी शिवकांत तिवारी श्रीनगर में कार्यरत है। इधर, एक महीने की छूट्टी लेकर गांव आए है। फौजी के अनुसार गांव में सड़क किनारे नया घर बना रहा है। जहां से रात में छड़ चुराया जा रहा था। इसे लेकर उसने थाने में शिकायत की थी। जिसे लेकर आरोपी भड़के उठे। इसके बाद ईट-पत्थर से मारकर उसे घायल कर दिया गया। बाद में उसे इलाज के लिए शाहपुर लाया गया। जहां से डॉक्टर ने सदर अस्पताल, आरा रेफर कर दिया। घायल फौजी के अनुसार घटना को लेकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसी तरह बिहिया के पकड़ी गांव में पारस सिंह की पत्नी गुलाबझारो देवी व पुत्र सुरेन्द्र सिंह को रॉड से मारकर घायल कर दिया गया। सिर फटने से घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायल के अनुसार बगीचा में शराब बेचने का विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.