Move to Jagran APP

भोजपुर में रास्ते को ले उपजे विवाद के बाद पूर्व मुखिया के बेटे ने दंपती को मारी गोली

भोजपुर पूर्व मुखिया के बेटे ने दंपती को गोली मार दी। बताया जाता है कि रास्ते को लेकर उपजे विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 09:36 AM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 09:36 AM (IST)
भोजपुर में रास्ते को ले उपजे विवाद के बाद पूर्व मुखिया के बेटे ने दंपती को मारी गोली
भोजपुर में रास्ते को ले उपजे विवाद के बाद पूर्व मुखिया के बेटे ने दंपती को मारी गोली

भोजपुर, जेएनएन। भोजपुर जिला के चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शुक्रवार की देर रात दंपती को गोली मारकर घायल कर दिया गया। हमले में छर्रा लगने से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया है। घायलों में सलेमपुर गांव निवासी राजेश सिंह और उनकी पत्नी आशा देवी बताई जा रही हैं। घायल ने पूर्व मुखिया सत्येन्द्र सिंह के बेटे राजू पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के मूल में रास्ते के किनारे आग तापने को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आ रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

loksabha election banner

तिलकोत्सव के दौरान हुआ विवाद

बताया जाता है कि सलेमपुर गांव निवासी विनय सिंह के पुत्र अंकित का तिलक शुक्रवार की रात पटना जिला से आया था। पड़ोस के राजेश सिंह के घर के बच्चे आग ताप रहे थे। इस दौरान रास्ते के किनारे आग तापने को लेकर वाद-विवाद हो गया। आरोप है कि पूर्व मुखिया सत्येन्द्र सिंह के बेटे राजू ने बंदूक निकाल कर फायरिंग कर दी। जिसमें छर्रा लगने से दंपती घायल हो गए। रात बारह बजे के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई।

पूर्व से भी चला आ रहा रास्ते को लेकर वाद-विवाद

बताया जाता है कि सलेमपुर गांव निवासी राजेश सिंह और पूर्व मुखिया के परिवार के बीच नाली और रास्ता निर्माण को लेकर करीब डेढ़-दो साल से विवाद चला आ रहा है। इस बीच शुक्रवार की रात आग तापने के दौरान उपजे विवाद को लेकर पहले नोकझोंक हुई और फिर बंदूकें तन गईं। घायल ने तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप लगाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.