Move to Jagran APP

आहर से बरामद शव रिटायर्ड जवान के बेटे का निकला

जगदीशपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कौरा गांव के समीप स्थित आहर से बरामद शव की पहचान शुक्रवार की देर शाम कर ली गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 10:55 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 06:14 AM (IST)
आहर से बरामद शव रिटायर्ड जवान के बेटे का निकला
आहर से बरामद शव रिटायर्ड जवान के बेटे का निकला

आरा। जगदीशपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत कौरा गांव के समीप स्थित आहर से बरामद शव की पहचान शुक्रवार की देर शाम कर ली गई। सदर अस्पताल, आरा में संध्या समय आई पत्नी ने बरामद शव की पहचान अपने पति के रूप में की। मृतक हरिओम सिंह (35 वर्ष) कौंरा गांव निवासी नागेश्वर सिंह का पुत्र था। प्राइवेट नौकरी करता था। पत्नी निकिता देवी ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, जगदीशपुर थानाध्यक्ष रामस्वरूप राम ने बताया कि शव बरामदगी के बाद से ही हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के दौरान बिसरा प्रिर्जव कर लिया है। जिसे जांच के लिए पटना विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। आपको बताते चलें कि एक रोज पहले यानी गुरुवार की सुबह 35 वर्षीय युवक का शव जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौरा गांव के समीप स्थित आहर में लावारिस हालत में बरामद किया गया था। हालांकि, शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। उस समय किसी ने शव की पहचान नहीं की थी।

loksabha election banner

---

दशहरा की छुट्टी में आया था घर जानकारी के अनुसार जगदीशपुर के कौंरा गांव निवासी रिटायर्ड सेना के जवान नागेश्वर सिंह को कुल दो पुत्र थे। जिसमें सबसे छोटा हरिओम सिंह तमिलनाडू के तिरूपति में प्राइवेट जॉब करता था। दशहरा में छुट्टी लेकर गांव आया हुआ था। पत्नी निकिता देवी ने आरोप लगाया कि आठ अक्टूबर को घर में झगड़ा हुआ था। फोरलेन में जमीन चला गया था। जिसका पैसा मिलने वला था। इसे लेकर भाई से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने हत्या कर शव को ठिकाने लगाए जाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार ससुराल वाले उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते थे। उसका पति उसके पक्ष में रहता था। जिसे लेकर भी झगड़ा होते रहता था। इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। महिला ने सास, ससुर एवं भैंसूर पर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इकलौती पुत्री सृष्टि के सिर से पिता का साया उठ गया है। इधर, जगदीशपुर थाना प्रभारी के अनुसार इस मामले में पहले से ही हत्या का केस दर्ज है। आवेदन मिलने के बाद आगे जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.