बेस्ट फायरर के सिखाए गए गुर
भोजपुर। इंटर एनसीसी ग्रुप फायरिग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए जीरो माईल स्थित वी
भोजपुर। इंटर एनसीसी ग्रुप फायरिग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए जीरो माईल स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर में गुरुवार को 5 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेटों को बेस्ट फायरर का गुर सिखाया गया। इसमें भोजपुर के सात कॉलेज और 12 प्लस टू स्कूल के कुल 195 कैडेट शामिल हुए। कैडेटों को फायरिग पोजीशन, हथियारों की मजबूत पकड़, ट्रिगल कंट्रोल और फायरिग के दौरान सांसों को नियंत्रित करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशासनिक पदाधिकारी कर्नल निर्भय कुमार ने बताया कि .22 डिलक्स रायफल से फायरिग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एनसीसी कैडेटों और एएनओ को फायरिग के दौरान होने वाले घबराहटों को दूर करने का गुर सिखाया जा रहा है। शुक्रवार को चांदी रेंज पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें से सर्वश्रेष्ठ फायरर के रूप में पांच एसडब्ल्यू और पांच एसडी का चयन किया जाएगा। चयनित कैडेट बरौनी में आगामी 22 से 31 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इंटर एनसीसी ग्रुप फायरिग प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में बिहार-झारखंड के 54 बटालियन के कैडेट भाग लेंगे। वहीं कमान अधिकारी कर्नल तारसेम सिंह ने बताया कि फायरिग प्रैक्टिस के दौरान कैडेटों के अंदर काफी उत्साह देखा गया। कैडेट काफी खुश हैं कि वे बेस्ट फायरर के गुण सीख रहे हैं। फायरिग के अलावे इन्हें आब्टिकल ट्रेनिग टेंट लगाने का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान सुबेदार मेजर हरी राम तरम, सुबेदार बीके उपाध्याय, सुबेदार संजीव कुमार, सुबेदार संजीव कुमार, सुबेदार एनके चौधरी, बीएचएम सुनील कुमार चौधरी, सीएचएम अजय कुमार, संतोष कुमार, नीतीश कुमार, हवलदार चंचल कुमार, संदीप कुमार, विनोद कुमार, नायक कमलेश योगेन्द्र आदि मौजूद थे।