Move to Jagran APP

रबी महोत्सव में बताए गए कृषि के उन्नत तकनीक

संवाद सूत्र, उदवंतनगर (भोजपुर) : प्रखंड मुख्यालय परिसर में आत्मा भोजपुर के तत्वावधान में रबी फ

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 06:22 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 06:22 PM (IST)
रबी महोत्सव में बताए गए कृषि के उन्नत तकनीक
रबी महोत्सव में बताए गए कृषि के उन्नत तकनीक

संवाद सूत्र, उदवंतनगर (भोजपुर) : प्रखंड मुख्यालय परिसर में आत्मा भोजपुर के तत्वावधान में रबी फसल अभियान 2018 का प्रखंड स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मजेटर राम ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर प्रखंड प्रमुख मजेटर राम, अध्यक्ष किसान सलाहकार समिति अरुण कुमार ¨सह, आत्मा उपनिदेशक राणा राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से किया। जिला कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने भी प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि सरकार प्रायोजित योजनाओं का लाभ किसान उठाएं। किसान रजिस्ट्रेशन एवं अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि किसान नवीनतम तकनीकों का प्रयोग करें, इससे फसल की उत्पादकता बढ़ेगी। योजनाओं से संबंधित किसी भी गड़बड़ी की शिकायत जिला कृषि कार्यालय को कर सकते हैं। रबी मौसम में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी कन्हैया ¨सह ने दी। कृषि वैज्ञानिक निलेश कुमार ने गेहूं, चना, मसूर आदि फसलों की वैज्ञानिक पद्धति से बुआई तथा कटाई एवं उसमें उपयोग होने वाले कीटनाशकों की जानकारी दी। उर्वरक के उपयोग के बारे में भी उन्होंने किसानों को बताया। सहायक निदेशक रसायन दिनेश प्रसाद ने मिट्टी जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। उप परियोजना निदेशक आत्मा राणा राजीव रंजन ने बीजोपचार के बारे में बताते हुए कहा कि दलहनी फसलों की बुवाई के पहले बीज उपचार जरूरी है। प्रति किलोग्राम बीज को 2 ग्राम कैप्टन या थीरम नामक दवा से बीज उपचार कर बुवाई कर सकते हैं। उन्होंने किसान पुरस्कार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कृषि समन्वयक रणविजय ¨सह ने किया। इस मौके पर सभी कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, जनप्रतिनिधि तथा सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.