विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आरा-पटना हाईवे पर सुबह-सुबह सिक्सलेन पुल पर मौत का कहर, ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत

Published: Thu, 01 Oct 2026 08:35 AM (IST)

भोजपुर के कोईलवर थाना क्षेत्र में आरा-पटना हाईवे पर स्थित नए सिक्सलेन पुल पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ...और पढ़ें

अस्पताल पहुंचते ही छा गया मातम

अस्पताल पहुंचते ही छा गया मातम

HighLights

  1. कोईलवर सिक्सलेन पुल पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर।

  2. हादसे में 16 वर्षीय प्रिंस कुमार की मौके पर मौत।

  3. एक अन्य साथी अजित कुमार गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी।

संवाद सूत्र, कोईलवर (भोजपुर)। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के आरा-पटना हाईवे स्थित नए सिक्सलेन पुल पर गुरुवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के मोदही निवासी धर्मेंद्र यादव के 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल अजित कुमार (18) भी मोदही निवासी जवाहिर राय का पुत्र बताया जाता है।

पीछे से आई तेज रफ्तार, पलभर में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार अपने दोस्त अजित कुमार के साथ कुल्हड़िया स्थित रिश्तेदार के घर से बाइक से अपने गांव मोदही लौट रहा था।

इसी दौरान नए सिक्सलेन पुल पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचते ही छा गया मातम

हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए कोईलवर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रिंस कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अजित कुमार का इलाज कोईलवर अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के कारणों और ट्रक की पहचान को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है।