राज्यस्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार खेल, बिहार सरकार के खेल कार्यक्रम के तहत 14-16 सितंबर तक पूर्णिया में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी(बालिका) खेल प्रतियोगिता के लिए भोजपुर जिला टीम रवाना हुई।
आरा। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार खेल, बिहार सरकार के खेल कार्यक्रम के तहत 14-16 सितंबर तक पूर्णिया में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी(बालिका) खेल प्रतियोगिता के लिए भोजपुर जिला टीम रवाना हुई। कबड्डी बालिका टीम अंडर-14 के टीम प्रभारी शशिभूषण प्रसाद(प्रायोगिक मध्य विद्यालय, बिहिया) हैं। वहीं अंडर-17 के टीम प्रभारी शारीरिक शिक्षक संदीप कुमार झा(कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय, बिहिया) और अंडर-19 के टीम प्रभारी शारीरिक शिक्षक दीपक कुमार(प्लस टू उच्च विद्यालय, जादोपुर) हैं। टीम रवानगी के समय शारीरिक शिक्षक श्रीकांत पांडेय, शिवनारायण पाल, कृष्ण कुमार, संजीव कुमार, आशीष कुमार मिश्र, विजय कुमार, अयोध्या प्रसाद आदि मौजूद थे। सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी।