Move to Jagran APP

मुखिया हत्याकांड में वांछित एक और आरोपित का सरेंडर, जेल

चरपोखरी थाना क्षेत्र के बाबूबांध पंचायत से नव निर्वाचित मुखिया संजय सिंह की हत्या के मामले में एक और वांछित आरोपित बलवंत यादव ने पुलिस दबिश के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 10:56 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 10:56 PM (IST)
मुखिया हत्याकांड में वांछित एक और आरोपित का सरेंडर, जेल
मुखिया हत्याकांड में वांछित एक और आरोपित का सरेंडर, जेल

आरा: चरपोखरी थाना क्षेत्र के बाबूबांध पंचायत से नव निर्वाचित मुखिया संजय सिंह की हत्या के मामले में एक और वांछित आरोपित बलवंत यादव ने पुलिस दबिश के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाला आरोपित अगुनचक प्रतीमपुर का निवासी है। इससे पूर्व कांड में प्रयुक्त एंबुलेंस के चालक अगनुचक प्रीतमपुर निवासी बिजेन्द्र यादव उर्फ लंगड़ा तथा पूर्व प्रमुख अनील यादव के पुत्र दीपक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया था। साथ ही अगनुचक प्रीतमपुर निवासी सुरेश यादव एवं बजेन निवासी बीर बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कांड में कुल 13 लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई है। अभी तक पूर्व प्रमुख समेत सात आरोपित जेल जा चुके हैं। इससे पूर्व पूर्व प्रमुख अनील यादव, उसके बेटे दीपू एवं बिटू कुमार ने पुलिस दबिश के बाद कोर्ट में सरेंडर किया था। पांच अन्य की तलाश जारी है। कांड में प्रयुक्त एंबुलेंस के अलावा एक बाइक को जब्त किया गया है। एसपी के अनुसार एंबुलेंस चालक विजेन्द्र यादव ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया था कि पूर्व पंचायत चुनाव में पूर्व प्रमुख अनिल सिंह , बलवंत सिंह, सुरेश सिंह , बिनोद सिंह ने संजय सिंह का समर्थन इस शर्त पर किया था कि पंचायत चुनाव 2021 में संजय सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे तथा संजय सिंह समर्थन करेंगे। लेकिन, संजय सिंह वर्तमान पंचायत चुनाव लड़े तथा चुनाव जीत भी गए। इस बात से पूर्व प्रमुख अनिल सिंह यादव नाराज थे तथा उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपावली के समय ही संजय सिंह को मारने का षडयंत्र रचा था। तय योजनानुसार विजेन्द्र, बलवंत सिंह, धर्मेन्द्र उर्फ गडेृरी, भिखारी, बिनोद सिंह तथा बिटू एम्बुलेंस पर सवार होकर निकले थे। बलवंत एवं बिनोद अपने-अपने हाथ में कट्टा ले रखा थे। गाड़ी से निकले और संजय सिंह को गोली मार दिए थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.