फेसबुक पर पोस्ट को लेकर झगड़े में छात्र को चाकू घोंपा
आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्षणपुर गांव में गुरुवार को एक छात्र की पिटाई किए जाने के बाद चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायल 20 वर्षीय छात्र रोहित कुमार आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्षणपुर गांव निवासी त्रिपुरारी शरण तिवारी का पुत्र बताया जा है। उसके बायें हाथ में चाकू के जख्म का निशान पाया गया है।
आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्षणपुर गांव में गुरुवार को एक छात्र की पिटाई किए जाने के बाद चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया। जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायल 20 वर्षीय छात्र रोहित कुमार आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्षणपुर गांव निवासी त्रिपुरारी शरण तिवारी का पुत्र बताया जा है। उसके बायें हाथ में चाकू के जख्म का निशान पाया गया है। घटना के मूल में फेसबुक पर फोटो पोस्ट किए जाने को लेकर उपजे विवाद की बात बताई जाती है। बताया जा रहा कि लक्षणपुर गांव निवासी रोहित कुमार गुरुवार को अपने घर पर था। आरोप है कि गांव का एक लड़का अपने दोस्त के साथ उसके घर पर आया हुआ था। इसके बाद उसे धोखे से बुलाकर ले गए। पहले लाठी-डंडे से पीटा गया। बाद में चाकू घोंपकर घायल कर दिया गया। इसके बाद घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल के अनुसार उसके नाम से कोई फेसबुक चलाता है। इस दौरान फेसबुक से एक लड़की का पुराना फोटो वायरल कर दिया गया था। इसे लेकर वाद-विवाद चला आ रहा था।जबकि, पोस्ट से उसका कोई लेना-देना नहीं है।