विद्यार्थी परिषद् सबसे बड़ा छात्र संगठन
जगजीवन कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई कमेटी गठित की गई।
भोजपुर। जगजीवन कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नई कमेटी गठित की गई। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशि शेखर ¨सह ने अरुण पांडेय को अध्यक्ष, आशुतोष ¨सह को उपाध्यक्ष, उज्जवल ¨सह को कॉलेज मंत्री और ब्रजेश कुमार को सह मंत्री मनोनीत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अंग्रेजी विभाग के डॉ.वरुण घोष ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विशिष्ट अतिथि असलम घोष ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् का प्रत्येक कार्यकर्ता ईमानदारीपूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करता हैं और सदैव देश की सेवा करता है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शशि शेखर ¨सह ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अधिक गिरावट आई है, जो ¨चता का विषय है। अन्य वक्ताओं में नगर मंत्री चंदन तिवारी, भुवन पांडेय आदि थे। इस अवसर पर पशुपति, छोटू ¨सह, कार्तिक उपाध्याय, गोलू तिवारी, नवीन प्रकाश आदि थे।