Move to Jagran APP

कर्मठ व जुझारू व्यक्तित्व के धनी थे गणेश यादव : विजेंद्र

नारायणपुर पंचायत के पूर्व पंचायत मुखिया व पैक्स अध्यक्ष गणेश यादव के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 05:32 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 05:32 PM (IST)
कर्मठ व जुझारू व्यक्तित्व के 
धनी थे गणेश यादव : विजेंद्र
कर्मठ व जुझारू व्यक्तित्व के धनी थे गणेश यादव : विजेंद्र

आरा। नारायणपुर पंचायत के पूर्व पंचायत मुखिया व पैक्स अध्यक्ष गणेश यादव के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। आयोजित शोक सभा के दौरान पूर्व विधायक संदेश विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि गणेश मुखिया कर्मठ एवं जुझारू व्यक्तित्व के धनी थे। साथ ही इनकी राजनीतिक में अहम भूमिका रही है। वे किसानों के हितैषी भी थे। नारायणपुर पैक्स अध्यक्ष अरविद सिंह ने कहा कि किसानों के हितैषी होने के साथ वे समाज सेवा में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। इनका कार्य हमेशा सराहनीय रहा है। 1942 के स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी स्वर्गीय देवी दयाल सिंह के पुत्र थे गणेश मुखिया। 1980 से 1990 तक दो बार वे पैक्स अध्यक्ष रहे। 1993 से 2000 तक मुखिया पद पर आसीन थे। इनके विचार व कार्य हमेशा सराहनीय और यादगार रहेंगे। इस अवसर पर संदेश विधायक अरुण सिंह यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष फुलवंती देवी, प्रखंड प्रमुख मुकेश यादव, जदयू प्रवक्ता कमलेश सिंह, राजद अध्यक्ष नंद कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष अरविद सिंह, जदयू जिला सचिव शर्मानन्द सिंह, अनिल सिंह, विनोद सिंह, संजय निराला, दूधेश्वर सिंह, धर्मेंद्र यादव, बाबू यादव, विनोद सिंह, भूपेंद्र सिंह, अदिव रिजवी समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.