भोजपुर में अच्छी बारिश के साथ रोपनी शुरू
भोजपुर । जिले में पिछले 48 घंटे में हुई अच्छी बारिश से किसानों के उदास चेहरे खिल उठ
भोजपुर । जिले में पिछले 48 घंटे में हुई अच्छी बारिश से किसानों के उदास चेहरे खिल उठे हैं। खेतों में तैयार बिचड़े व अच्छी बारिश के बीच धान की रोपनी का कार्य शुरू हो गया है। मानसून के सकारात्मक रुख से कृषि विभाग व किसान दोनों खुश हैं। मानसून के साथ-साथ सोन नहर भी किसानों का साथ दे रहा है। सोन नहर में 2200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी का यह रफ्तार पिछले कई दिनों से जारी है। इसकी जानकारी कार्यपालक अभियंता सोन नहर ई. सुधीर शर्मा ने दी। अभी मानसून का सकारात्मक रुख बना हुआ है एवं अच्छी वर्षा की उम्मीद लोगों को है। कृषक खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं। वर्षापात की स्थिति भी चालू माह में लक्ष्य के करीब पहुंच गई है। धान का बिचड़ा का आच्छादन 98 प्रतिशत हुआ है। जिले में 1 लाख 15 हजार हेक्टेयर में धान आच्छादन का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विभाग प्रतिदिन धान की रोपनी पर प्रखंडों से रिपोर्ट अपने प्रखंड कृषि पदाधिकारी से प्राप्त कर रहा है।
-------------
कहा हुई कितना रोपनी :
बड़हरा प्रखंड में 30 हेक्टेयर, कोईलवर प्रखंड में 80 हेक्टेयर, संदेश प्रखंड में 45 हेक्टेयर, उदवंतनगर प्रखंड में 425 हेक्टेयर, सहार प्रखंड में 255 हेक्टेयर, अगिआंव प्रखंड में 25 हेक्टेयर, पीरो प्रखंड में 2550 हेक्टेयर, तरारी प्रखंड में 1500 हेक्टेयर, चरपोखरी प्रखंड में 1000 हेक्टेयर, गड़हनी प्रखंड में 50 हेक्टेयर, जगदीशपुर प्रखंड में 780 हेक्टेयर, शाहपुर प्रखंड में 175 हेक्टेयर तथा बिहिया प्रखंड में 35 हेक्टेयर में धान की रोपनी हुई है।
------------
कहां है कितना लक्ष्य (हेक्टेयर) :
प्रखंड - लक्ष्य
आरा - 3600
बड़हरा - 900
कोईलवर - 4000
संदेश - 5900
उदवंतनगर - 11000
सहार - 8000
अगिआंव - 8400
पीरो - 16500
तरारी - 14500
चरपोखरी - 8000
गड़हनी - 9000
जगदीशपुर - 17700
शाहपुर - 1300
बिहिया - 6200
----------
कहां हुई कितनी बारिश
आरा में - 243.3 मि.मी.
बड़हरा में -145.0 मि.मी.
कोईलवर में- 186.0 मि.मी.
संदेश में - 86.4 मि.मी.
उदवंतनगर- में 68.8 मि.मी.
सहार में - 61.8 मि.मी.
अगिआंव में- 87.7 मि.मी.
पीरो में- 85.6 मि.मी.
तरारी में- 59.6 मि.मी.
चरपोखरी में -120.4 मि.मी.
गड़हनी में- 47.8 मि.मी.
जगदीशपुर में- 86.5 मि.मी.
शाहपुर में- 123.6 मि.मी.
बिहिया में -135.2 मि.मी.।