छठ घाटों पर होगी विशेष व्यवस्था
भोजपुर जिले में सर्वत्र मनाए जाने वाले लोक आस्था से जुड़े छठ पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को भोजपुर डीएम संजीव कुमार एवं एसपी आदित्य कुमार ने शनिवार को कृषि भवन सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर उन्हें कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आरा। भोजपुर जिले में सर्वत्र मनाए जाने वाले लोक आस्था से जुड़े छठ पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को भोजपुर डीएम संजीव कुमार एवं एसपी आदित्य कुमार ने शनिवार को कृषि भवन सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर उन्हें कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जारी निर्देशों के मुताबिक सभी छठ घाटों को सीसीटीवी, नियंत्रण कक्ष एवं पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम से लैस किया जाएगा। घाटों पर तैनात प्रशासनिक अधिकारी तथा पुलिस बल के जवान हर गतिविधियों पर नजर रखने के साथ शरारती तत्वों पर भी पैनी नजर रखेंगे। जिला प्रशासन ने इस बार घाटों पर पटाखे छोड़ने पर भी रोक लगा दी है। जबकि प्रत्यके छठ घाट को जाने वाले मार्गों पर बड़े वाहनों के आवागमन पर भी रोक रहेगी। बैठक में सीसीटीवी, नियंत्रण कक्ष, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के अलावा बैरिके¨डग, नाव, नाविक, गोताखोर, वाहन पार्किंग, ट्रैफिक प्लान, साफ सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश की उपलब्धता समेत कई ¨बदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष प्रखंड स्तर पर तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुमंडल स्तर पर छठ घाटों का समुचित निरीक्षण कर विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर भीड़भाड़ तथा व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पटाखा छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। पटाखा की बिक्री करने हेतु प्राप्त आवेदन पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी अपने स्तर से नियमानुसार जांच कर लाइसेंस देना सुनिश्चित करेंगे। पटाखा की बिक्री हेतु अलग दुकान होगी। उस दुकान में कोई अन्य सामग्री की बिक्री नहीं की जाएगी। छठ घाटों पर वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष करेंगे। साथ ही व्रतियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए वाहन के प्रवेश एवं निकासी हेतु उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने छठ घाटों पर संचालित गतिविधियों एवं भीड़भाड़ पर नियंत्रण बनाए रखने हेतु नियंत्रण कक्ष स्थापित करने तथा सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश भी दिया। इससे घाटों पर असामाजिक एवं शरारती तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई करने में सहूलियत होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिस छठ घाटों पर खनन कार्य से गहराई ज्यादा हो गया हो तथा पानी ज्यादा है, उस घाट को चिन्हित कर सूची बनाए तथा शीघ्र रिपोर्ट करें। साथ ही घाट पर नाव, नाविक एवं गोताखोरों को तैयार अवस्था में रखने तथा उनका मोबाइल नंबर भी संधारित करने को कहा। जिलाधिकारी ने नदी-तालाब की गहराई एवं पानी की स्थिति के अनुसार बैरिके¨डग कराने तथा भीड़ नियंत्रण करने हेतु पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। बैठक में नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अपर समाहर्ता सुरेंद्र प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी माधव कुमार, ओएसडी संजीव कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष सहित जिला स्तरीय कई अधिकारी मौजूद थे।